Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ की शगुन अत्री को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

Updated on Saturday, September 21, 2024 17:20 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ निवासी शगुन अत्री का चयन इंग्लैंड सरकार की चिवनिंग स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। यह स्कॉलरशिप यूके के विदेश विकास और राष्ट्रमंडल कार्यालय (FCDO) द्वारा फंडेड है। शगुन अत्री का संगठनात्मक व्यवहार, मानव संसाधन प्रबंधन और मनोविज्ञान में व्यापक अनुभव है। चिवनिंग अवार्ड के पूर्ण वित्तीय सहयोग से वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से व्यवहारिक विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई करेंगी। शगुन अत्री की एक साल की फीस, होस्टल खर्च और आने जाने का सारा खर्च चिवनिंग स्कॉलरशिप द्वारा वहन किया जाएगा। सेक्टर 38 निवासी शगुन अत्री ने इसके लिए चिवनिंग स्कॉलरशिप और यूके के विदेश विकास और राष्ट्रमंडल कार्यालय का आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि बचपन से उनकी यह अभिलाषा थी कि वह इंग्लैंड की किसी टॉप यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करे। उनका यह सपना चिवनिंग स्कॉलरशिप ने साकार कर दिया है। शगुन अत्री ने अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई चंडीगढ़ में की थी, और वह क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु और एक्स एलआरआई ( XLRI) जमशेदपुर की पूर्व छात्रा हैं।

यूके के विदेश विकास और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा फंडेड चिवनिंग स्कॉलरशिप स्कॉलरशिप में हुआ चयन

इस उपलब्धि पर शगुन अत्री के पिता पंकज अत्री एवं माता डॉ. नीरू अत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की प्रतिभा पर गर्व है। साथ ही उन्होंने इंग्लैड सरकार की इस पहल की भी सराहना की।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से व्यवहारिक विज्ञान में एमएससी करेंगी शगुन अत्री

गौरतलब है कि चिवनिंग स्कॉलरशिप के लिए हर साल दुनिया भर से 60,000 से अधिक आवेदन जमा होते हैं, लेकिन उनमें से केवल 2% का ही चयन होता है। चिवनिंग स्कॉलरशिप एक सम्मानित और प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह स्कॉलरशिप, अन्य कई स्कॉलरशिप से अलग है। यह विशेष रूप से दुनियाभर से उभरती हुई प्रतिभाओं को आगे लाती है, ताकि वह अपनी लिडरशीप को विकसित कर सकें।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X