नई दिल्ली | यूपी में लगातार बारिश से 21 जिलों के 450 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू नदियां उफान पर हैं। कानपुर 2000 घर बाढ़ में डूब गए हैं। कई मकान ढह गए। 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
कानपुर में 10 हजार लोगों का रेस्क्यू, हिमाचल में NH-5 समेत 37 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते NH-5 (भारत-तिब्बत) समेत 37 सड़कें बंद कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने आज 18 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
21 सितंबर को कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं
- मौसम विभाग ने 21 सितंबर को किसी भी राज्य में भारी या अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।