Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पितृ श्राद्ध के उपलक्ष पर साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा-पितृ मोक्ष महायज्ञ का आयोजन

Updated on Thursday, September 19, 2024 08:04 AM IST

चंडीगढ़ ।  पितृ श्राद्ध के अवसर पर गौ भक्ति जनकल्याण सेवा समिति, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 37 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा-पितृ मोक्ष महायज्ञ का 11वीं बार आयोजन किया गया, कथा 24 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। कथा से पूर्व पहले दिन सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 से विधि विधान के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं व संकीर्तन मंडलियों सहित यह कलश यात्रा इस मंदिर की परिक्रमा करके कथा स्थल पर पहुंची। इस अवसर पर निवासियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस कलश यात्रा में कथा व्यास सुरेश शास्त्री (गंगोत्री धाम से ) मौजूद थे।

भव्य कलश यात्रा के उपरांत कथा व्यास सुरेश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति के साथ सदकर्म करने दिया संदेश

कथा से पूर्व हरिद्वार से आए अनन्य पाठी ब्राह्मणों द्वारा सभी देवी देवताओं को आहवान किया गया। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास सुरेश शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति के साथ सदकर्म करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति दिखावे का विषय नही बल्कि मन से होनी चाहिए। भक्ति की परिभाषा जीवन में प्रभु से जुड़ना है, जिससे मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्ञान, वैराग्य जब कलिकाल में अनेक प्रकार के विकारों से ग्रस्त हो गए तो श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करके विकार मुक्त हो गए।

उन्होंने बताया कि 18 पुराणों में श्रीमद् भागवत कथा ही एक मात्र कथा है जो कि पितृ का उद्धार करने का समर्थ  रखती है। इसके श्रवण से 21 पीढ़ियां तर जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गोकर्ण प्रसंग सुनाया तथा कथा के माध्यम से संदेश दिया कि हमें अपने माता पिता की आज्ञा का पालन, सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर भगवान के मधुर भजन कथा व्यास ने सुनाए, जिसे सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सभी ने कथा के दौरान भगवान के जयकारे लगाए, जिससे धर्मशाला का परिसर गूंज उठा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X