नई दिल्ली | मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों ही राज्यों में बीते 5 दिन से भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश पर बन रहा स्ट्रांग सिस्टम आज से आगे निकल जाएगा। इससे बाद से तेज बारिश का दौर थमेगा। 19 सितंबर से राज्य में बारिश में भारी कमी आएगी। राज्य में अबतक 1042mm बारिश हो चुकी है।
राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं, उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है। 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जालौन में 15 से ज्यादा गांव यमुना में डूबे हुए हैं।
मंगलवार को 26 जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 74.5 मिमी बारिश सोनभद्र में हुई। लखीमपुर खीरी जिले के 220 गांव पानी में डूबे हैं। राजस्थान में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के असर के चलते से राज्य के 22 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा
झारखंड: राज्य में बीते तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन में बारिश से राहत मिलने का अनुमान है। सोमवार राज्य के 6 जिलों में बहुत भारी हुई थी। चतरा जिले में सबसे ज्यादा 163 mm बारिश हुई थी।
पश्चिम बंगाल: मंगलवार को पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश हुई। बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान जिलों के कई इलाके बाढ़ से घिर से हैं।
इन जिलों में मौजूद कई डेम और बैराज से पानी छोड़ा गया है। दुर्गापुर बैराज से 1,33,750 क्यूसेक, कांगसाबती बांध से 40,000 क्यूसेक, मैथन बांध से 2,00,000 क्यूसेक और पंचेत बांध से 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बारिश से जुड़ी घटना में 2 लोगों की मौत भी हुई है।
19 अगस्त को 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग ने 19 अगस्त को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।