Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

रॉयल स्पोर्टस्टर्स द्वारा आयोजित प्रथम टाइनर स्पोर्ट हाई परफॉर्मर लीग के संयुक्त विजेता बने एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब और ट्राइडेंट जिम

Updated on Monday, September 16, 2024 08:14 AM IST

चंडीगढ़ । रॉयल स्पोर्टस्टर्स द्वारा आयोजित प्रथम टाइनर स्पोर्ट हाई परफॉर्मर लीग में ट्राइसिटी के 30 जिम के 2000 से अधिक फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया। ट्राइसिटी क्षेत्र में युवाओं को जिम फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए रॉयल स्पोर्टस्टर्स द्वारा हाई परफॉर्मर लीग (एचपीएल) टाइनर स्पोर्ट्स के सहयोग से एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित अपनी तरह का पहला आयोजन है।

लगभग दो महीने तक चले प्रारंभिक दौर के बाद, रविवार को एचपीएल का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया जिसमें फिटनेस और वेलनेस प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ट्राइसिटी के 30 जिम के लगभग 2000 से अधिक उत्साही लोगों ने इसमें भाग लिया। जिन्हें बाद में शॉर्ट स्क्रीन कर एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित ग्रैंड फिनाले के लिए आमंत्रित किया गया।

ग्रैंड फिनाले में एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब और ट्राइडेंट जिम, मोहाली ने संयुक्त रुप में खिताब जीता। जबकि एथेलोनिक्स दूसरे और 365 जिम तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके श्रेड हाउस के सुखचैन ने अधिकतम और सफल क्लाइंट रजिस्ट्रेशन के लिए पहला, ट्राइडेंट जिम के प्रिंस को दूसरा और पावरहाउस के गगन को तीसरा पुरस्कार मिला। ग्रैंड फिनाले राउंड में रेस, क्रॉसफिट, डेडलिफ्ट, टायर रेस की श्रेणियों में शुरुआती, पेशेवर और अनुभवी लोगों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस अवसर पर टाइनर के चेयरमैन डॉ. पीजे सिंह, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन और एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब के निदेशक मार्केटिंग साहिल कपूर ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को एएलसी, कैशकरो, सचिन ऋषि (निर्देशक और निर्माता), राजीव ऋषि (पॉलीवुड अभिनेता और सीसीएल खिलाड़ी), एशले कौर (भांगड़ा क्वीन), टेलीविजन पार्टनर - पीटीसी पंजाबी और पीटीसी न्यूज, डिजिटल पार्टनर - रोजाना स्पोक्समैन, फोर्टिस, बॉन, एक्टिव वियर - ग्रे हीरोन, आईवीवाई हेल्थ केयर, मैगज़ीन पार्टनर - सीएचडी लाइफ, वेन्यू पार्टनर - एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा भरपूर समर्थन दिया गया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X