नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश में 5 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण सरयू, शारदा, गंगा और घाघरा नदी उफान पर हैं। वाराणसी में बाढ़ से 25 हजार लोग प्रभावित हैं। 85 घाट गंगा में डूब गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी के खतरे के निशान के ऊपर बहने के कारण 170 गांव में 1 लाख लोग फंसे हैं। गोंडा में घाघरा नदी में 3 डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। यहां 20 गांवों में बाढ़ है।
वाराणसी में 85 घाट गंगा में डूबे, MP के 38 जिलों में अलर्ट
उधर, मध्य प्रदेश में भोपाल, जबलपुर समेत 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान के 15 जिलों में कल से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार (16 सितंबर) को 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
हिमाचल में मानसून सीजन में अबतक 171 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार , 18 सितंबर को राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मॉनसून के इस सीजन में राज्य में अबतक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 171 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लोग अभी भी लापता हैं।
17 सितंबर को 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग ने 17 सितंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश (12 cm) बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड में भारी बारिश (7 cm) होने की संभावना है।