Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

आईए जानते है होममेड काजल बनाने की आसान विधि

Updated on Sunday, September 15, 2024 10:03 AM IST

चंडीगढ़  | आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए बाजार में कई तरह के काजल उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें अक्सर रसायन और केमिकल रंग होते हैं, अगर आप प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प की तलाश में हैं, तो घर पर बने काजल का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, यहां हम आपको बताएंगे कैसे आप आसानी से और सुरक्षित तरीके से घर पर काजल बना सकते हैं:-

सामग्री

  • बदाम तेल – 1 चम्मच
  • घी– 1 चम्मच
  • कपूर – 1 छोटे टुकड़े
  • चावल – 1 कप
  • काले तिल– 1 चम्मच

विधि

चावल को भून लें

  • सबसे पहले, एक कढ़ाई में चावल डालें और उसे धीमी आंच पर अच्छे से भूनें, चावल भुनने के बाद इसका रंग काला या भूरा हो जाएगा, इसे ठंडा होने दें।

चावल को पीस लें

  • भुने हुए चावल को मिक्सी या ग्राइंडर में डालें और इसे बारीक पाउडर बना लें, यह पाउडर काजल के लिए आधार बनेगा।

काले तिल को भून लें

  • एक कढ़ाई में काले तिल डालें और उन्हें भी धीमी आंच पर भूनें, तिल को भूनने के बाद ठंडा करें और पीसकर एक पाउडर बना लें। यह पाउडर काजल को गहरापन और स्थायित्व प्रदान करेगा।

कपूर का उपयोग करें

  • कपूर के छोटे टुकड़े को भी पीसकर पाउडर बना लें, कपूर काजल में खुशबू और थोड़ी ठंडक का एहसास देने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा भी बढ़ाता है।

तेल और घी का मिश्रण मिलाएं

  • एक छोटे पैन में बदाम तेल और घी डालें, इसे हल्की आंच पर गरम करें और उसमें कपूर का पाउडर डालें, इस मिश्रण को तब तक गरम करें जब तक कपूर पूरी तरह से घुल न जाए।

पाउडर मिलाएं

  • अब इसमें चावल और तिल का पाउडर डालें, अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं, ध्यान रखें कि मिश्रण जलना नहीं चाहिए, बस उसे अच्छे से पकाना है।

ठंडा और स्टोर करें

  • मिश्रण को ठंडा होने दें, ठंडा होने के बाद, इसे एक साफ, सूखे डब्बे में रखें, आपका घर का बना काजल तैयार है।

उपयोग करें

  • एक पतले ब्रश या स्वैब की मदद से इस काजल को अपनी आंखों के निचले हिस्से में लगाएं, यह न केवल आपकी आंखों को आकर्षक बनाएगा बल्कि प्राकृतिक और सुरक्षित भी रहेगा।
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X