Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

प्रदूषण पूरे देश की चुनोती, निपटने को मिलकर करने होंगे प्रयास: गुलाब चंद कटारिया

Updated on Friday, September 13, 2024 19:22 PM IST

चण्डीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि बढ़ता प्रदूषण पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी को एकजुटता से प्रयास करने होंगे।

कटारिया आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, स्टार्टअप पंजाब, नेटवर्क ऑफ पीपुल फॉर कंस्ट्रक्शन तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस ऑनर्स एसोसिएशन के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में दसवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उदयमियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति और कंस्ट्रक्शन को आपस मे जोड़ा जाए। हमे भवन निर्माण करते समय पर्यावरण तथा प्रकृतिक साधनों का ख्याल का ख्याल रखना चाहिए।

पीएचडीसीसीआई की दसवीं इन्स आउट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन, भवन निर्माण में रखना होगा प्रकृति का ख्याल

 

कटारिया ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण में वास्तुकला का महत्व तो बढ़ रहा है लेकिन पर्यावरण संरक्षण को पीछे छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा है, जिसे पूरा करने में वोकल फॉर लोकल की भूमिका अहम है।

इस कार्य मे पीएचडीसीसीआई जैसे संस्थानों की भूमिका अहम है। इस आयोजन के साथ उपभोक्ताओं व उत्पादकों को एक छत मिली है। यह सराहनीय प्रयास है। इससे पहले प्रशासक का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई चण्डीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आर्किटेक्चर क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी एक मंच प्रदान किया गया। यहां आकर वह भवन निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव के बारे में सीख सकते हैं।

चण्डीगढ़ चेप्टर के को चेयर सुव्रत खन्ना ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इंस  आउट का विस्तार किया जाएगा।इस अवसर पर उद्योग विभाग की सचिव आईएएस हरगुनजीत कौर, साइंस एवं टेक्नॉलजी विभाग के सचिव टी सी नौटियाल के अलावा पंजाब चेप्टर के चेयर आर एस सचदेवा, को चेयर संजीव सिंह सेठी, कर्ण गिल्होत्रा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X