Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

स्विंगिंग समुराई ने चंडीगढ़ गोल्फ लीग सीजन 3 के लिए अपनी दमदार टीम की घोषणा की

Updated on Thursday, September 12, 2024 08:50 AM IST

चंडीगढ़ ।  स्विंगिंग समुराई, चंडीगढ़  गोल्फ लीग सीजन-3, 2024 में खेलने जा रही है और इस मौके पर पूरी टीम के सदस्य मीडिया से रूबरू हुए । लीग में खेलने वाली एक सम्मानित और दमदार टीम स्विंगिंग समुराई लीग के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम के को-ओनर्स बी एस गिल, मनीष गोयल, शालीन कपूर और अमित सूद,टीम के सदस्य और कोच मंजीत कोचर के साथ-साथ एसबीपी ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) रंजन तरफदार और एसबीपी ग्रुप के चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर (सीएक्सओ) सुनील बख्शी ने   सेक्टर 26 स्थित एस लाउंज में आयोजित एक प्रेस मीट में टीम का नया 'लोगो' लॉन्च किया। इस मौके पर एक  महत्वपूर्ण ऐलान भी किया गया कि रियल एस्टेट की दिग्गज और प्रमुख कंपनी एसबीपी ग्रुप टीम की ऑफिशियल स्पांसर बन गई है।

रियल एस्टेट सेक्टर की अग्रणी  कंपनी एसबीपी ग्रुप को टीम का प्रमुख स्पांसर घोषित किया गया

स्विंगिंग समुराई गोल्फ टीम के सह-मालिक बी एस गिल,लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. गिल (रिटायर्ड) और लेफ्टिनेंट जनरल जी एस सांघा (रिटायर्ड)  ने इस मौके पर मीडिया के साथ बातचीत भी की। इस प्रेस कांफ्रेंस में  उनके साथ एसबीपी ग्रुप के सीओओ रंजन तरफदार और एसबीपी ग्रुप के सीएक्सओ सुनील बख्शी भी  शामिल हुए।

 स्विंगिंग समुराई गोल्फ टीम की कप्तानी कर रहे बीएस गिल ने आने वाले सीज़न के बारे में  कहा कि "लीग में 30 दिनों में 378 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 21 टीमें बेहद कड़े मुकाबले वाले मैचों की एक पूरी सीरीज़ में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगे। स्विंगिंग समुराई गोल्फ टीम और एसबीपी ग्रुप के बीच सहभागिता लीग की प्रोफ़ाइल को बढ़ाने और इसकी निरंतर सफलता में योगदान देने के लिए तैयार है।

रंजन तरफदार, सीओओ, एसबीपी ग्रुप ने कहा कि हमें इस लीग में स्विंगिंग समुराई गोल्फ टीम का सपोर्ट करने पर गर्व है।  खेल हमारे दिल के बेहद करीब है । इसके साथ ही हम कई ऐसे रेजीडेंशियल परिसरों का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें खेलों पर काफी ध्यान केंद्रित किया गया है और कई सारी खेल सुविधाओं को जुटाया गया है। हम चाहते हैं कि अलग अलग खेलों में शामिल होकर हमारे रेजीडेंशियल परिसरों में रह रहे लोग एक एक्टिव लाइफस्टाइल का आनंद लें और उनके बच्चे भी चैंपियन बनने की ओर बढ़ सकें। हम पीर मुछल्ला में 9 एकड़ में फैले एसबीपी ओलंपिया के साथ आ रहे हैं, जहां टेनिस, तैराकी, बैडमिंटन, स्क्वैश, साइकिलिंग, बास्केटबॉल, क्रिकेट आदि जैसे सभी आउटडोर खेल और टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज आदि जैसे इनडोर खेल होंगे। इन सभी खेलों के लिए विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है और ये यहां पर रहने वालों को एक अलग ही अनुभव देगा।

रंजन ने बताया कि ग्रुप ने महसूस किया है कि कोविड के बाद हम सभी में शारीरिक फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल पहली प्राथमिकता बन गई है, इसलिए ‘एसबीपी प्रोजेक्ट्स में खेलों पर जोर-एम्फेसिस  ऑन स्पोर्ट्स इन एसबीपी प्रोजेक्ट्स’ हमारे कॉर्पोरेट विजन का आधार बन गया है। "इसी सोच के अनुसार, एसबीपी डेराबस्सी में 43 एकड़ के एक बड़े एरिया में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना बना रहा है। मेगा स्केल स्पोर्ट्स ओरिएंटेड रेजीडेंशियल डेवलपमेंट में एक पूरी तरह से सुसज्जित स्टेडियम आकार का मैदान होगा जो क्रिकेट, और फुटबॉल, हॉकी, बेसबॉल आदि जैसे खेल खेलने के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X