Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

पीएम पहुंचे CJI चंद्रचूड़ के घर, की गणेश पूजा

Updated on Thursday, September 12, 2024 08:50 AM IST

नई दिल्ली  | प्रधानमंत्री मोदी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने CJI के घर विराजे भगवान गणेश की पूजा की। न्यायपालिका और कार्यपालिका के शीर्ष पदों पर बैठी दो हस्तियों की इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।

चीफ जस्टिस ने आरती गाई, मोदी ने मराठी टोपी और गोल्डन धोती-कुर्ता पहना

इसमें CJI चंद्रचूड़ अपनी पत्नी कल्पना के साथ पीएम मोदी का घर पर स्वागत करते नजर आए। बाद में तीनों ने मिलकर भगवान गणेश की आरती की। पीएम मोदी ने इस खास मौके के लिए मराठी पोशाक को चुना। वे टोपी और गोल्डन धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे।

भगवान गणेश के पूजन से जुड़ी कुछ तस्वीरें पीएम ने X पर भी शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने लिखा- भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

यूजर्स बोले- महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक

पीएम मोदी के इस तरह सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश के घर जाकर पूजा में शामिल होने पर लोग अलग-अलग ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेताजी नाम के एक यूजर ने लिखा- कैमरा उनकी तरफ़ ही रखते तो सबको पता चल जाता, उनकी बात हो रही है। शुभम नाम के यूजर ने लिखा है- लगता है कोई बड़ा श्रीगणेश होने वाला है।

अर्चना नाम की एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि महाराष्ट्र में जैसी पोशाक पहनी जाती है, वैसी पोशाक पहनी है। जज साहब भी महाराष्ट्र से हैं। बाकी ये संयोग है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों में चुनाव होंगे।

महाराष्ट्र CM शिंदे के घर भी गणेशोत्सव जारी, असम CM पहुंचे

देशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गणेशोत्सव का छठा दिन है। बुधवार 11 सितंबर को महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के घर वर्षा बंगले पर भी गणेश पूजा की गई। इस दौरान असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा भी पहुंचे। उन्होंने गणेश पूजा की। उनके साथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे और पूर्व लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X