Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

भवन निर्माण की नई तकनीक के बारे में जानेंगे चंडीगढ़ वासी

Updated on Tuesday, September 10, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़। भवन निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव के बारे में सिटी ब्यूटीफुल वासियों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, स्टार्टअप पंजाब, नेटवर्क ऑफ पीपुल फॉर कंस्ट्रक्शन तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस ऑनर्स एसोसिएशन के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में दसवां चार दिवसीय इन्स एंड आउट 16 सितंबर से आयोजित किया जा रहा है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर तक चलने वाले इनस-आउट में आयोजित प्रदर्शनी में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए सौ से अधिक स्टाल लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया चार दिवसीय इन्स एंड आउट का उद्घाटन करेंगे। उदघाटन समारोह में प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा तथा क्रेस्ट के सचिव आईएफएस टी.सी. नौटियाल अपना वक्तव्य देंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पहले दिन के दूसरे सत्र में रीजनल एनर्जी ट्रांजिशन एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के.सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

परेड ग्रांउड में 13 सितंबर से शुरू होगा चार दिवसीय इन्स-आउट

इस कार्यक्रम में हरेड़ा, उत्तर हरियाणा व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसी सत्र के अगले भाग में चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सी.बी.ओझा तथा क्रेस्ट के सीईओ आईएफएस नवनीत कुमार के अलावा साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग चंडीगढ़ के सचिव टी.सी. नौटियाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को पंजाब के संदर्भ में होने वाली कॉन्फ्रेंस में पंजाब के पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में पेडा के चीफ एग्जीक्यूटिव संदीप हंस तथा नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सचिव रवि भगत भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन इंडियन फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा एवं जलवायु अग्नि, विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां चार दिनों तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर सेमिनार के दौरान शहर वासियों को आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्निशिंग, डेकोरेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कोई ट्राईसिटी का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि वास्तुकला के क्षेत्र में चंडीगढ़ की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ चैंबर द्वारा पिछले नौ वर्षों से यह आयोजन करके हजारों लोगों को आधुनिक तकनीक तथा भवन निर्माण के क्षेत्र में हो रही शोध के बारे में जानकारी दी जाती है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X