Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

वार्ताकार की नियुक्ति से प्रभावित नहीं होंगे जम्मू-कश्मीर में सेना के अभियान: सेना प्रमुख

Updated on Wednesday, October 25, 2017 23:16 PM IST

नयी दिल्ली,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत के लिए वार्ताकार की नियुक्ति होने से राज्य में सेना के अभियान प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीर मुद्दे पर बात करते हुए मजबूत स्थिति में है। फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर रावत ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर पर सरकार की मौजूदा नीति से राज्य के हालात में व्यापक सुधार हुआ है।

यह पूछे जाने पर कि इंटेलिजेन्स ब्यूरो के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त करने से क्या राज्य में सेना के अभियान प्रभावित होंगे, रावत ने कहा, मेरा एक शब्द में उत्तर है, नहीं, ऐसा नहीं होगा। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षों के साथ सतत बातचीत के लिए सोमवार को शर्मा को अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया।

यह पूछने पर कि क्या शर्मा की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि कश्मीर पर सरकार की कठोर नीति काम नहीं कर रही है, सेना प्रमुख ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता। आपके दिमाग में जो चल रहा है, वह सही नहीं है। सरकार की नीति फलदायी रही है। सरकार मजबूत स्थिति में रहते हुए बात कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ के मामलों में कमी आयी है और कुल मिला कर राज्य के हालात में सुधार हुआ है। रावत ने सवाल किया, जनवरी में आपने मुझसे पूछा था कि क्या कश्मीर में हालात खराब हुए हैं, क्या हमने कश्मीर को खो दिया है अब आप विश्लेषण करें कि कश्मीर कहां है उन्होंने कहा, हमने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों को मार गिराया है, जिससे हालात में सुधार हुआ है।


 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X