Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया फ्री मेडिकल कैम्प, 150 से अधिक लोगों ने जांच करवाया अपना स्वास्थ्य

Updated on Friday, September 06, 2024 19:03 PM IST

चंडीगढ़ । अपने सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों का निर्वाह करते हुए इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल द्वारा कांसल स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर  क्लब की प्रेसिडेंट अनिता मिड्ढा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था । इस दौरान उनके साथ क्लब की चार्टर मेंबर उषा शर्मा, क्लब की आईपीपी विरेंदर कौर, क्लब की प्रेसिडेंट अनिता मिड्ढा, सेक्रेटरी मोनिका आर्या, वाईस प्रेसिडेंट सरबानी दत्ता, आईएसओ निशा, एडवाइजर नीलम, ट्रेजरार मोनिका गुप्ता तथा अन्य सदस्यों में सुमन, नैंसी, कुलविंदर, रीनू, शिवाली उपस्थित थीं।

चिकित्सा शिविर में डॉक्टर ट्राईसिटी के विभिन्न क्लीनिकों से आए हुए थे, जिन्होंने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने शिविर में लोगों का बीपी, कोलेस्ट्रॉल, आंखों और दांतों की जांच की। इसके अलावा डॉक्टर्स ने शिविर में लोगों की गायनी, ऑर्थो की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। वहीं शिविर में आयें डायटीशियन ने लोगों को स्वास्थ्य आहार खाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट अनिता मिड्ढा ने बताया कि ऐसे मेडिकल कैम्प गरीब और जरूरतमंद लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। इसके साथ ही, ऐसे शिविर सामुदायिक सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक हैं।

अनिता मिड्ढा ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे इस प्रकार के निःशुल्क मेडिकल कैम्पों में सहयोग दें और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए अपनी भूमिका निभाएं। उनका कहना था कि सामुदायिक समस्याओं का समाधान साझा प्रयास से ही संभव है, और ऐसे कैम्पों के सफल आयोजन के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने अन्य संस्थाओं से समर्थन की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ सके।

इस दौरान उन्होंने लायन क्लब पंचकूला प्रीमियम तथा 21 सेंचुरी एंवायरों इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का आभार जताया। इस अवसर पर शिविर में आए डॉक्टर्स डॉ शबनम नेगी, डॉ.जसमीत सिंह, डॉ अपूर्वा, टेक्नीशियन संदीप कंबोज, सीमा कंबोज, गुरशरण सिंह, डॉ  शिवाली को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X