Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मोहाली वॉक में पीवीआर आईनॉक्स का शुभारंभ, शहर को मिला पहला 4डी सिनेमा अनुभव

Updated on Friday, September 06, 2024 18:13 PM IST

मोहाली। मोहाली वॉक, सेक्टर 62 में पीवीआर आईनॉक्स के अत्याधुनिक 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां शहर को पहली बार 4डी सिनेमा का रोमांचक अनुभव मिला। इस खास अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता योगराज सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिससे इवेंट और भी खास बन गया।

यह नया मल्टीप्लेक्स सिनेमा की दुनिया में नए मानक स्थापित करता है, जहां 4के लेज़र तकनीक और 4डीएक्स फॉर्मेट के साथ दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव मिलेगा, जो उनकी यादों में लंबे समय तक ताज़ा रहेगा। इसके साथ ही, 1,022 सीटों की क्षमता, डॉल्बी 7.1 ऑडियो, 3-डी तकनीक और आरामदायक रिक्लाइनर सीटों ने इसे और भी शानदार बना दिया है। 4डी सिनेमा में चलती सीटों के साथ हवा, पानी, खुशबू, धुंध, और बर्फ जैसे इफेक्ट्स फिल्म देखने के अनुभव को रोमांचक बना देंगे, जो दर्शकों को हर सीन के साथ जोड़े रखेंगे। सिनेमा के सभी ऑडिटोरियम 4के लेज़र प्रोजेक्शन से लैस हैं, जो बेहतरीन रंग और शार्प इमेज क्वालिटी प्रदान करते हैं।

मोहाली वॉक के डायरेक्टर अविनाश पुरी ने इस अवसर पर कहा कि पीवीआर आईनॉक्स के साथ यह साझेदारी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम मोहाली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को 4डी सिनेमा के माध्यम से एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं, जो उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करेगा।

कवल कुमार, डायरेक्टर, मोहाली वॉक ने कहा कि हमारे ग्राहकों को हमेशा से सबसे बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश रही है। पीवीआर आईनॉक्स के साथ मिलकर हम मोहाली वॉक को एक सम्पूर्ण लाइफस्टाइल और मनोरंजन हब बना रहे हैं, जहां अत्याधुनिक तकनीक और लक्जरी का शानदार मेल है।

सिनेमा का इंटीरियर सोने और काले रंग की थीम पर आधारित है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। आधुनिक डिज़ाइन, आकर्षक लाइटिंग और आरामदायक माहौल के साथ यहां की लॉबी में ग्राहकों के लिए डिजिटल कियोस्क द्वारा भोजन ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध है, जो हर सिनेमा प्रेमी के अनुभव को और भी खास बना देगा। मोहाली वॉक में इस मल्टीप्लेक्स के खुलने के साथ, यह जगह अब न केवल खरीदारी और भोजन के लिए बल्कि मनोरंजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभर रही है।

Readers' Comments
Jaswinder Singh 7/1/2023 10:11:19 AM

ਹਾਈ ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟਾਂ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕੁਝ ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਜੇਕਰ ਹੋਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ, ਜੋ ਮਜਬੂਰੀਵੱਸ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵੀ ਕੰਮ ਨੇਪਰੇ ਚੜ ਸਕੇ ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X