Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कुरूक्षेत्र जिला उपायुक्त के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Updated on Thursday, September 05, 2024 19:01 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में शिकायत के आधार पर पंचकूला के उपायुक्त पद से हटाए गए आइएएस अधिकारी सुशील सारवान पर अब कुरुक्षेत्र में भी संकट मंडरा रहा है। वर्तमान में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान की मां संतोष सारवान को भाजपा ने अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत कर चुनाव प्रभावित होने की आशंका जताई है। इससे एक बार फिर आइएएस अधिकारी के तबादले के आसार बन गए हैं।

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश यूनिसपुर ने भारतीय चुनाव आयोग और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि कुरुक्षेत्र के उपायुक्त पद पर तैनात सुशील सारवान की माता संतोष सारवान मुलाना से भाजपा उम्मीदवार हैं। कुरुक्षेत्र जिले की सीमा मुलाना विधानसभा क्षेत्र से लगती है। इसलिए तुरंत प्रभाव से जिला निर्वाचन अधिकारी की बदली की जाए क्योंकि वह चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में पंचकूला से हुआ था तबादला, भाजपा ने डीसी की मां को बनाया है मुलाना से प्रत्याशी

शिकायतकर्ता ने नियमों का हवाला देते हुए लिखा है कि किसी भी पार्टी के उम्मीदवार के रिश्तेदार को चुनाव ड्यूटी में तैनात नहीं किया जा सकता। जिस जिला निर्वाचन अधिकारी को लोकसभा चुनाव में बदला गया हो, वह विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कैसे कर सकता है। इसलिए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुशील सारवान को कुरुक्षेत्र के उपायुक्त पद से हटाया जाना चाहिए।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग की ओर से राज्यों को जारी निर्देश में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के तबादले का आधार संसदीय क्षेत्र को बनाया गया है। चुनाव के दौरान अपने गृह जिले वाले संसदीय क्षेत्र में अफसरों की तैनाती नहीं की जाएगी। इसी आधार पर ही चुनाव आयोग के पास अफसरों व कर्मचारियों की शिकायतें पहुंच रही हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X