Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार को किया गिरफ्तार

Updated on Thursday, September 05, 2024 10:21 AM IST

मुंबई | महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के मामले में कल्याण पुलिस ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।26 अगस्त को मूर्ति गिरने के बाद से आप्टे फरार था। उसे ठाणे से सिंधुदुर्ग ले जाया गया है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

उसकी खोज के लिए पुलिस की 7 टीमें बनाई गई थीं। मुंबई, सिंधुदुर्ग, ठाणे, कोल्हापुर में उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कल्याण में छिपा था। पुलिस ने मंगलवार को आप्टे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

10 दिन से था फरार, उद्धव गुट बोला वह अंडरवर्ल्ड डॉन नहीं, इतने दिन क्यों लगे

मालवण पुलिस ने आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट-ठेकेदार चेतन पाटिल के खिलाफ 26 अगस्त को मामला दर्ज किया था। 24 साल के जयदीप आप्टे ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पहले कभी भी इतनी बड़ी मूर्ति नहीं बनाई थी। वह 2 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं ही बनाता था।

कोल्हापुर क्राइम ब्रांच और मालवण पुलिस ने पाटिल को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसने दावा किया था कि प्रतिमा निर्माण से उसका लेना-देना नहीं हैं। उसने मूर्ति के लिए केवल प्लेटफॉर्म का डिजाइन तैयार किया था।

उद्धव गुट बोला- आप्टे अंडरवर्ल्ड डॉन नहीं, गिरफ्तारी में देर क्यों लगी
शिवसेना (UBT) ने आरोप लगाया कि 24 साल का आप्टे CM शिंदे के बेटे का दोस्त है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने कहा- विपक्ष को अब मुंह बंद कर लेना चाहिए। पुलिस ने समय जरूर लगाया, लेकिन काम कर दिखाया।

इसका जवाब में शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने कहा- गिरफ्तारी का क्रेडिट सरकार को नहीं लेना चाहिए। वह कोई अंडरवर्ल्ड डॉन नहीं था। इतने दिन क्यों लगे? उसकी गिरफ्तारी पहले ही हो जानी थी।

कांग्रेस बोली- 236 करोड़ का प्रोजेक्ट, सिर्फ 1.5 करोड़ खर्च किए
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवाजी की मूर्ति के निर्माण पर मात्र 1.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि इस काम के लिए राज्य के खजाने से 236 करोड़ रुपए लिए गए। बाकी बचे 234 करोड़ कहां गए। शिवाजी महाराज की मूर्ति निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।

कला निदेशालय के डायरेक्टर बोले- मिट्‌टी का मॉडल दिखाकर परमिशन ली
महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर राजीव मिश्रा का कहना है कि उन्होंने केवल 6 फीट की मूर्ति लगाने की परमिशन दी थी। इसके लिए मूर्तिकार ने मिट्टी का मॉडल दिखाया था।

मंजूरी मिलने के बाद नौसेना ने निदेशालय को यह नहीं बताया कि मूर्ति 35 फीट ऊंची होगी। न ही यह बताया गया कि इसमें स्टील की प्लेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्टेट PWD ने नौसेना को 2.44 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। नौसेना ने मूर्तिकार और सलाहकार नियुक्त किए और डिजाइन फाइनल होने के बाद इसे निदेशालय को मंजूरी के लिए भेजा गया। बाद में ऊंचाई बढ़ा ली होगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X