Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रधानमंत्री,गृह मंत्री, रक्षा मंत्री करेंगे हरियाणा में चुनावी रैलियां

Updated on Wednesday, September 04, 2024 19:16 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही भाजपा चुनावी रैलियों की शुरुआत करेगी। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्र के कई मंत्री व भाजपा के कई बड़े नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों तथा प्रचार की रूपरेखा को तैयार करने के लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार की रात बैठक हुई। बैठक में भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बीती रात हुई बैठक में प्रचार की रणनीति को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों तथा केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं।

भाजपा ने बनाई चुनाव प्रचार की रणनीति, विधानसभा हलकों के कलस्टर बनाकर करेंगे रैलियों का आयोजन

इसके अलावा विधानसभा हलकों को कलस्टर में बांटकर रैलियों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। बड़ौली ने बताया कि पार्टी द्वारा इस प्रकार से रैलियों का आयोजन किया जाएगा कि सभी 90 विधानसभा हलके कवर किए जाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा टिकटों का ऐलान किए जाने के बाद सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के तुरंत बाद ही रैलियों का दौर शुरू कर दिया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रात्रि की बैठक में कुछ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा की गई है। विनेश फौगाट के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करने पर बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाडिय़ों को उचित मान-सम्मान दिया है। यह खिलाडिय़ों का अपना फैसला है कि वह किस बैनर तले जाकर राजनीति करते हैं।

गठबंधन को लेकर स्थिति साफ करते हुए बड़ौली ने कहा कि गोपाल कांडा के नेतृत्व वाली हरियाणा लोकहित पार्टी द्वारा पहले ही भाजपा को समर्थन दिया जा चुका है। उन्होंने अपने अलावा एक और सीट की मांग की थी। जिसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अगवत करवा दिया गया था। अब इस बारे में फैसला हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरोंं पर बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की पोल चुनाव से पहले ही खुल गई है। संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस ने स्वयं आगे आकर आम आदमी पार्टी के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखा है। इससे कांग्रेस की कमजोरी सबके सामने आ गई है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X