केदारनाथ | केदारनाथ से गौचर के बीच भीमबली के पास एक हेलिकॉप्टर गिरा है। दरअसल, केस्ट्रल एविएशन का एक हेलिकॉप्टर खराब हो गया था। इसकी रिपेयरिंग होनी थी। इसलिए MI-17 हेलिकॉप्टर से लिफ्ट किया जा रहा था।
खराब होने के चलते एयरलिफ्ट किया जा रहा था, भीमबली के पास हुई घटना
तभी वायर टूटने से केस्ट्रल हेलिकॉप्टर नीचे गिर गया। हादसे में किसी तहर के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैं। हालांकि घटनास्थल पर SDRF के जवानों ने हेलिकॉप्टर के मलबे में सर्चिंग की।