Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

कोलकाता कांड पर द्रोपदी मुर्मू के बोलने पर कांग्रेस का पलटवार, कहा राष्ट्रपति को पूरे देश का आक्रोश व्यक्त करना चाहिए

Updated on Friday, August 30, 2024 10:12 AM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कोलकाता में एक महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा की गई टिप्पणी का  स्वागत किया। साथ ही कहा कि यह अच्छा रहेगा कि वह किसी क्षेत्र या राज्य विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश के आक्रोश को व्यक्त करें। दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अभी क्यों बोल रही हैं, घटना बंगाल में हुई इसलिए ।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने एक विशेष लेख में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने का आह्वान करते हुए कहा था कि बस! बहुत हो चुका। अब समय आ गया है कि भारत ऐसी विकृतियों के प्रति जागरूक हो और उस मानसिकता का मुकाबला करे जो महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम और कम बुद्धिमान के रूप में देखती है।

आक्रोश सिर्फ कोलकाता की घटना को लेकर

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, मैं राष्ट्रपति के इस बयान और हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। पूरा देश गुस्से में है। इसलिए यह स्वाभाविक है कि राष्ट्रपति उस आक्रोश का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो देश महसूस कर रहा है। लेकिन, देश का आक्रोश सिर्फ कोलकाता की घटना को लेकर नहीं है।

आगे कहा कि फर्रुखाबाद, कोल्हापुर, बदलापुर, पुणे, रत्नागिरि, जोधपुर, कटनी..ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हुई हैं। यदि राष्ट्रपति देशभर में व्याप्त आक्रोश का प्रतिनिधित्व करें, तो अच्छा रहेगा। तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

बंगाल में हुआ तो यह सामाजिक अपराध है

पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने सवाल किया कि उन्नाव, हाथरस, बदलापुर में जब इस प्रकार की घटनाएं हुई तब वह (राष्ट्रपति मुर्मु) कहां थीं। पहलवान साक्षी मलिक ने जब पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप लगाया, तब वह कहां थीं। लेकिन अब बंगाल में हुआ तो यह सामाजिक अपराध है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X