Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मायावती ने दी चेतावनी, 'अगर अन्याय जारी रहा तो मैं समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लूंगी'

Updated on Tuesday, October 24, 2017 23:55 PM IST

आजमगढ़ ,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने यहां मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार दलितों व पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ने दलितों, मुस्लिमों और दबे-कुचले लोगों को सताना बंद नहीं किया, तो वह समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लेंगी। रानी की सराय स्थित चेकपोस्ट मैदान में आयोजित सम्मेलन में मायावती ने कहा, "भाजपा जातीय संघर्ष करवा कर वोटबैंक की राजनीतिक चाल चल रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जनता जाग गई है, आने वाले निकाय चुनाव में बसपा मजूबत होगी।" उन्होंने कहा कि केंद्र और उप्र सहित देश के कई राज्यों में भाजपा आरएसएस की विचारधारा को लागू करने में लगी है। वह हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है और दलित व मुसलमानों को प्रताड़ित कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नए भारत के निर्माण की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा कैसा नया भारत बनाएगी, अंदाजा लगाया जा सकता है। मायावती ने सहारनपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, "शब्बीरपुर गांव में सोची-समझी साजिश के तहत भाजपा ने दलितों के बीच संघर्ष कराया और मेरी हत्या की साजिश की, ताकि मेरे साथ ही बसपा का सफाया हो जाए। लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।"

दलितों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर राज्यसभा से इस्तीफा दे चुकीं मायावती ने कहा, "जब मैंने राज्यसभा में तथ्यों के साथ बात रखी, तो सत्ता पक्ष के लोगों ने शोरगुल किया और मुझे बोलने नहीं दिया। इस वजह से मुझे 18 जुलाई को राज्यसभा की सदस्य पद से इस्तीफा देना पड़ा। जब हम देश की सबसे बड़ी संस्था में गरीब और दलितों के हित की बात नहीं रख सकते तो मेरे लिए राज्यसभा में बने रहने का औचित्य नहीं था।"

मायावती ने कहा कि पीएम मोदी विदेश में अपनी छोटी-छोटी उपलब्धि बता रहे हैं। लेकिन अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का जिक्र किया और कहा, "भाजपा लोकसभा चुनाव में वोट बैंक को मजबूत करने के लिए फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का नाटक कर सकती है। चुनाव से पहले भाजपा सांठगांठ से दाऊद को इब्राहिम को भारत ला सकती है। हमें भाजपा के फर्जी दावों में नहीं पड़ना है। हम लोगों को भाजपा के झांसे से बाहर लाएंगे। भाजपा के लिए अब आने वाले दिन अच्छे नहीं हैं।" मायावती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के बहकावे में आकर आप भाजपा को वोट मत देना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "योगी पूर्वाचल का विकास तब करेंगे जब उन्हें फुर्सत मिलेगी। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और चित्रकुट में कितनी भी पूजा कर लें धर्म के सहारे भी जीत नहीं होगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने से किसी भी दलित का विकास नहीं होगा। दलितों के लिए भगवान बाबा साहेब अंबेडकर ही हैं।"

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X