Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बीजेपी ने कहा, मुकुल रॉय के इस्तीफे के बाद उहापोह में है तृणमूल कांग्रेस

Updated on Tuesday, October 24, 2017 23:53 PM IST

कोलकाता,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि मुकुल रॉय के इस्तीफे के फैसले के बाद से तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह उहापोह की स्थिति में है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। हालांकि उन्होंने रॉय के बीजेपी में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया और कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में निर्णय करेगा।

बीजेपी सूत्रों ने पहले कहा था कि मुकुल रॉय नवंबर के पहले सप्ताह में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रॉय अपनी राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे चुके हैं। सिंह ने कोलकाता में कहा, ‘रॉय जमीनी नेता हैं और अच्छे संगठक हैं। उन्होंने पार्टी के विकास में अहम भूमिका निभाई है।’ तृणमूल कांग्रेस की निंदा करते हुए बीजेपी महासचिव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में यह पार्टी जिस तरह की बदले की राजनीति कर रही है वह लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है। पश्चिम बंगाल में झूठे मामलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है और मारा जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह की सियासत कभी स्वीकार्य नहीं है और लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

गौरतलब है कि कभी तृणमूल कांग्रेस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाले मुकुल रॉय ने लगभग एक महीने पहले पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिन बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। मुकुल के इस्तीफे के बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया था। मुकुल रॉय के बीजेपी नेताओं से करीबी की खबरें भी अखबारों की सुर्खियां बनी थीं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X