Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने कही यह बात

Updated on Tuesday, October 24, 2017 23:53 PM IST

भुवनेश्वर,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को बीजू जनता दल व कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, दोनों से ही समान दूरी बनाए रखेगी। बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा, ‘BJD, कांग्रेस और BJP से समान दूरी बनाए रखेगी। हम यहां लोगों की दुआओं के साथ ओडिशा के अधिकार के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’ मुख्यमंत्री का बयान BJD उपाध्यक्ष और कृषि मंत्री दामोदर राउत के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि BJP जैसे भगवा मोर्चे को राज्य से बाहर रखने के लिए सत्ताधारी पार्टी किसी के भी साथ गठबंधन पर विचार के लिए तैयार है।

राउत ने सोमवार को कहा था, ‘कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। हमारी विचारधारा भगवा पार्टी से अलग है लेकिन कांग्रेस से हमारा कोई वैचारिक मतभेद नहीं है। वह सिर्फ हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। समय आ गया है ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को बीजू जनता दल व कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अपने रुख के बारे में बता दिया है...कि सभी गैर भाजपा दलों और सांप्रादयिकता विरोधी राजनीतिक संगठनों को एक हो जाना चाहिए।’ हालांकि कृषि मंत्री ने मंगलवार को अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि BJD विपक्षी दलों से दूरी बनाए रखेगी और उनका गठबंधन का सुझाव केवल BJP को हराने के संदर्भ में दिया गया था। राउत ने कहा, ‘मैं ओडिशा की उपेक्षा के लिए हमेशा से कांग्रेस के खिलाफ रहा हूं।’

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि सत्तारूढ़ बीजद पर पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बीजद में पार्टी के नेताओं को यह तय करना है कि गठबंधन होना चाहिए है या नहीं। हालांकि, अगर कोई पिछले रिकॉर्ड को मानता है तो उनका भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने 2009 के चुनावों से पहले भाजपा को धोखा दिया था और हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भगवा पार्टी का समर्थन किया। उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X