Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

Updated on Tuesday, August 27, 2024 10:26 AM IST

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपई सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर उनकी देर तक अमित शाह संग मंत्रणा हुई।

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर उपस्थित थे। रात 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की, जिसमें यह बताया गया कि चंपई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।

चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे

दिल्ली में शाह से मुलाकात के दौरान चंपई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। उनके भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं। चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।

चंपाई सोरेन पिछले एक 10 दिनों से चर्चा में

बता दें कि हेमंत सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए झामुमो से बगावती सुर अपनाने के बाद चंपाई सोरेन पिछले एक 10 दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले हफ्ते तीन दिनों तक दिल्ली में कैंप करने के बाद वह झारखंड लौटे थे, तब भी उनके भाजपा में जाने को लेकर चर्चा तेज थी। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर चंपई ने अपमानित महसूस करने के कारण अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने की घोषणा की थी। बाद में उन्होंने अलग संगठन बनाने की भी बात कही थी। हालांकि भाजपा में उनके शामिल होने की चर्चाओं पर विराम नहीं लगा था।

हिमंत ने दिन में ही दे दिए थे संकेत

दिल्ली जाने से पहले रांची में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि चंपई सोरेन शीघ्र भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सोमवार दोपहर एक सवाल के जवाब में हिमंत ने कहा कि वह चाहते हैं कि चंपई सोरेन भाजपा में आएं, लेकिन चंपई बड़े नेता हैं। इसलिए उनके संबंध में कोई भी निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

ने कहा कि वह छह महीने से चंपई सोरेन के संपर्क में हैं, लेकिन कभी भी कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। मेरा मानना है कि चंपई सोरेन के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। चंपई सोरेन को भाजपा में क्यों लाना चाहते हैं, यह पूछे जाने पर हिमंत ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी भाजपा में आएं, क्योंकि हमारा उद्देश्य राज्य का विकास करना है।

सुवेंदु अधिकारी की भूमिका की भी चर्चा

सीएम चंपई सोरेन सोमवार को भी कोलकाता के ही रास्ते दिल्ली पहुंचे। पिछली बार भी वह इसी रास्ते से दिल्ली पहुंचे थे। बताया जाता है कि कोलकाता में उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी से लगातार बात हो रही थी। चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने में सुवेंदु अधिकारी की भी भूमिका अहम मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X