Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में घायल महिला ने पांच महीने बाद 80 प्रतिशत वापस पाई आंखों की रोशनी

Updated on Tuesday, August 27, 2024 10:26 AM IST

बेंगलुरु। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को ब्लास्ट हुआ था, इसमें 10 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में घायल हुई एक महिला ने अपनी दृष्टि खो दी थी, लेकिन हादसे के महीनों बाद महिला की 80 फीसदी दृष्टि वापस आ गई है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दृष्टि खोने के बाद महिला की आंखों की कई बार सर्जरी की गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला की जिंदगी में रंग भर दिए।

नागश्री पीआर रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में हुई थी घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, 26 साल की नागश्री पीआर 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए बम ब्लास्ट के दौरान घायल हुए दस लोगों में से एक थी। हाल ही में, डॉक्टरों ने नागश्री का कॉर्निया प्रत्यारोपण और रेटिना सर्जरी की। इस सर्जरी के बाद नागश्री ने अपनी खोई हुई दृष्टि लगभग वापस पा ली है।

'मुझे विश्वास था कि एक दिन मेरी रोशनी सामान्य होगी'

नागश्री ने कहा, मैंने अपनी दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह खो दी थी और मुझे सभी चीजें किसी परछाई की तरह दिखाई देती थीं। मुझे विश्वास था कि एक दिन, मेरी रोशनी सामान्य हो जाएगी।

महिला का कॉर्निया पूरी तरह से फट गया था- डॉक्टर

रिपोर्ट में कहा गया है कि नागश्री को नेत्रधाम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसकी तीन बार आंखों की सर्जरी की। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, महिला का कॉर्निया पूरी तरह से फट गया था और लेंस क्षतिग्रस्त हो गए थे और उसकी पुतली घाव में फंस गई थी। सेकेंडरी इंट्राओकुलर लेंस इम्पैक्ट के बाद उसकी दृष्टि वापस आ गई।

कब हुई थी घटना?

बता दें कि यह घटना 1 मार्च को हुई थी। एनआईए ने शहर के ब्रुकफील्ड इलाके में कैफे में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

कई बार डॉक्टरों ने की सर्जरी

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X