Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

एसकेएम का ऐलान, माफी मांगे कंगना रनौत, नही तो करेंगे बहिष्कार

Updated on Monday, August 26, 2024 19:09 PM IST

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक साक्षात्कार में भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई चौंकाने वाली अपमानजनक और तथ्यात्मक रूप से गलत टिप्पणियों का संज्ञान लिया है। यह बेहद दुखद है कि किसानों को गाली देने की आदत रखने वाली यह सांसद अब भारतीय किसानों को हत्यारा, बलात्कारी, षड्यंत्रकारी और देशद्रोही कहने की चरम हद तक पहुंच गई है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि यह सांसद इस तरह की ऊटपटांग बातें कर रही हैं, क्योंकि दिल्ली की सीमाओं पर एसकेएम के नेतृत्व में चले ऐतिहासिक कॉर्पोरेट विरोधी किसान आंदोलन को अपमानित और बदनाम करना  भाजपा की लंबे समय से नीति रही है। अपमान और जानबूझकर उकसावे के बावजूद, एसकेएम ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों और कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ किसानों का विरोध शांतिपूर्ण, वैधानिक और भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के अनुसार चले।

किसान आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका व्यापक रूप में होना और 736 शहीदों का सर्वोच्च बलिदान है। इनमें लखीमपुर खीरी हत्याकांड के पांच पीड़ित भी शामिल हैं, जिसमें चार किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थी, जो कंगना रनौत की पार्टी के नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी और उनके बेटे की चलती गाड़ी के नीचे आ गये थे, जिन पर अब हत्या के आरोप में मुकदमा चल रहा है। इस देशव्यापी किसान आंदोलन के पूरे दौर में राजधानी दिल्ली के आसपास किसानों के संघर्ष के दौरान किसी भी हिंसा में एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी।

किसानों का यह आंदोलन ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ भारतीय लोगों के महान उपनिवेशवाद विरोधी संघर्ष का वारिस है और आज भी वह साम्राज्यवाद संचालित कॉर्पोरेट ताकतों और उसकी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहा है। बेहतर होगा कि कंगना रनौत भारत में किसानों के आंदोलन को राष्ट्रविरोधी कहने से पहले इसके इतिहास और राजनीति को जानने की कोशिश करें।

एसकेएम मांग करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी पार्टी के एक सांसद द्वारा की गई निंदनीय और झूठी टिप्पणियों के लिए भारत के किसानों से माफ़ी मांगें। प्रधानमंत्री अपनी पार्टी और उसके सदस्यों को देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने वालों 'भारत के अन्नदाताओं' के साथ दुर्व्यवहार करने की अनुमति न दें। यह न केवल प्रधानमंत्री का संवैधानिक कर्तव्य है, बल्कि भारत के लोग उनसे इससे कम की उम्मीद भी नहीं करते हैं।

एसकेएम ने आगे मांग की है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने अनुचित और गलत बयानों के लिए भारत के किसानों से तुरंत बिना शर्त माफी मांगें और अपने पद की गरिमा बनाए रखें, अन्यथा एसकेएम के पास उनके सार्वजनिक बहिष्कार का आह्वान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

Readers' Comments
Harpreet Singh Aulakh 6/23/2023 6:24:15 PM

Very bad onthe son part.He must be punished

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X