Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

रंग बिरंगी रोशनी के बीच राज़मटाज़ में मानव मंगल के स्टूडेंट्स ने मंच पर दिखाई प्रतिभा

Updated on Saturday, August 24, 2024 18:51 PM IST

चंडीगढ़। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के स्टूडेंट्स ने वार्षिक सांस्कृतिक शो राज़मटाज़ में अपनी हर प्रस्तुति में मंच पर प्रतिभा दिखाई। रंग बिरंगी रोशनी के बीच पेश की गई स्टूडेंट्स की हर प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। स्कूल के तीसरी और चौथी कक्षाओं के स्टूडेंट्स ने वार्षिक स्टेज शो राज़मटाज़ में काबलियत का परिचय देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी हर प्रस्तुति से साबित हुआ कि इसे तैयार करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है। समारोह की खास बात यह रही कि इन दोनों कक्षाओं के अलग अलग सेक्शन के सभी स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। स्कूल की तरफ से सभी स्टूडेंट्स को गिफ्ट दिए गए।

समारोह की शुरुआत स्कूल प्रिंसिपल की ओर से प्रस्तुत वार्षिक रिपोर्ट से हुई जिसमें उन्होंने साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया। वहीं, स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वार्षिक शो के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि सभी स्टूडेंट्स मंच पर प्रस्तुति दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

तीसरी और चौथी क्लास के स्टूडेंट्स का वार्षिक स्टेज शो आयोजित, छात्रों ने हर प्रस्तुति से जीता सबका दिल

रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में एक तरफ पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ थी तो दूसरी तरफ योग के महत्व का संदेश देती प्रस्तुति।  स्टूडेंट्स की ओर से योग करने का लाभ बताती प्रस्तुति सभी को पसंद आई। रंगारंग समारोह की शुरुआत प्रेयर डांस शिव शक्ति से हुई। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति के रस में डुबो दिया। इसके अलावा समरोह में तीसरी और चौथी कक्षा के स्टूडेंट्स की ओर से पेश वेस्टर्न डांस भी सराहनीय रहा। इसके बाद बच्चों ने जहां सड़क सुरक्षा नियमों को बताती शानदार प्रस्तुति दी, वहीं, देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति भी दी जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।  समारोह का मुख्य आकर्षण तीसरी व चौथी क्लास के स्टूडेंट्स द्वारा पेश पंजाब का लोकनृत्य भंगड़ा रहा जिसने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

Readers' Comments
Kirpal Singh 6/22/2023 5:12:06 PM

All the best

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X