Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

शक्ति कलश, अग्नि कलश यात्रा और जीभ में त्रिशूल घोंप दिखाई धार्मिक आस्था

Updated on Friday, August 23, 2024 19:38 PM IST

चंडीगढ़ । जय माता मंदिर की ओर से मनाए जा रहे वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को सवेरे 9 बजे सेक्टर 26 सब्ज़ी मंडी स्थित मंडी पूर्ण मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश यात्रा, माता का अभिषेक और माता का विशेष भोग एवं दोपहर बाद मंडी मंदिर से अग्नि कलश और जीभ में चांदी के त्रिशूल घोंपकर त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों में लँगर बांटा गया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण भी मौजूद रहे।

महंत कमली माता ने बताया कि जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 18 से 28 अगस्त  तक वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वार्षिक महोत्सव समारोह की कड़ी के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सवेरे 9 बजे सेक्टर 26 सब्ज़ी मंडी स्थित मंडी पूर्ण मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश यात्रा, माता का अभिषेक और माता का विशेष भोग एवं दोपहर 12 बजे से मंडी मंदिर से अग्नि कलश और त्रिशूल यात्रा का आयोजन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने चांदी के त्रिशूल जीभ में आरपार घोंपकर मंदिर में माथा टेका और यात्रा में हिस्सा लिया। जीभ में त्रिशूल और प्रभु के जयघोष के साथ नाचते- झूमते पूरे बापूधाम का चक्कर लगा वापिस जय माता मंदिर परिसर पहुंचे। जीभ पर त्रिशूल घाेंपने वालों में से छोटे बच्चे से बूढ़े तक शामिल थे। साथ ही अपनी आस्था का परिचय दिया। जीभ में त्रिशूल घोंपे नाचते झूमते श्रद्धालुओं को

देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा थी ।

महंत कमली माता ने बताया कि समारोह के अंतिम दिन 28 अगस्त को डेरा परिसर में सेक्टर 32 जी एम सी एच के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X