Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एसडी कॉलेज में अक्षय उर्जा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

Updated on Thursday, August 22, 2024 19:42 PM IST

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में अक्षय ऊर्जा दिवस - 2024 मनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूसरे दिन वीरवार को “नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की रिसाइक्लिंग: स्थिरता की ओर एक रास्ता” विषय पर एक्सपर्ट लेक्चर-कम-इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया गया। एक्सिगो रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड, करनाल के आरएंडडी के हेड डॉ. प्रवीण कुमार सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। डॉ. प्रवीण कुमार ने नवीकरणीय ऊर्जा के संभावित स्रोतों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनकी वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति पर जोर दिया।

उन्होंने रिसाइक्लिंग प्रक्रियाओं, सोलर पैनल्स और विंड मिल्स कंपोनेन्ट्स का भी अवलोकन प्रस्तुत किया। इस टॉक के बाद छात्रों और वक्ता के बीच एक सक्रिय इंटरेक्शन सत्र आयोजित किया गया। साथ ही अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर बुधवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। लगभग 120 विद्यार्थियों ने ‘भारत में अक्षय ऊर्जा का प्रभाव’ विषय पर पोस्टर मेकिंग, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, जो ग्रीन कैंपस कमेटी, पर्यावरण सोसाइटी ‘हरितिमा’, एरिसटोटल क्लब और कॉलेज के बोसॉन्स क्लब द्वारा संयुक्त रूप से कॉलेज के युवाओं को शिक्षित करने पर केंद्रित थीं। राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर क्रेस्ट, चंडीगढ़ द्वारा प्रायोजित कई गतिविधियां आयोजित की गईं थीं, जिसका उद्देश्य स्वच्छ भविष्य के लिए अक्षय ऊर्जा जागरूकता और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देना था। 

कॉलेज के फिजिक्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलू महाजन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। ग्रीन कैंपस कमेटी की समन्वयक डॉ. ज्योति जोशी ने विद्यार्थियों को ऐसे सत्रों से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े पर्यावरणीय, आर्थिक और स्वास्थ्य लाभों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने, विकसित भारत के लिए अधिक जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X