Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

फर्जी एनसीसी शिविर में यौन शोषण मामले की जांच करेगी एसआइटी

Updated on Thursday, August 22, 2024 10:25 AM IST

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कृष्णागिरि जिले में फर्जी एनसीसी शिविर में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने बताया कि वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी के भवनेश्वरी एसआइटी का नेतृत्व करेंगी।

मुख्यमंत्री ने उन्हें मामले की जांच में तेजी लाने और 60 दिनों के भीतर आरोप-पत्र दायर करने का काम सौंपा है। स्टालिन ने ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए उपाय सुझाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की टीम गठित करने का भी निर्देश दिया है।

एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया

समाज कल्याण विभाग की सचिव जयश्री मुरलीधरन इस टीम का नेतृत्व करेंगी और इसमें अन्य लोगों के अलावा पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के बरगुर में फर्जी एनसीसी शिविर में आठवीं कक्षा की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसके बाद इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे

इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह के और भी फर्जी प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। एएनआइ के अनुसार, फर्जी एनसीसी शिविर में एक छात्रा से दुष्कर्म और 12 छात्राओं के यौन शोषण मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।

 राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

आयोग ने डीजीपी को मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस और राज्य सरकार से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

डीजीपी ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

वहीं, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक तमिलनाडु को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें एफआइआर की स्थिति और पीड़ितों के स्वास्थ्य और उनकी काउंसलिंग की स्थिति शामिल होने की अपेक्षा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X