Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

फर्जी स्टांप पेपर घोटाले के दोषी अब्दुल करीम तेलगी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:56 AM IST

नई दिल्ली,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाले के दोषी पाए गए अब्दुल करीम तेलगी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, तेलगी की हालत नाजुक होने के कारण फिलहाल उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। तेलगी मधुमेह और रक्तचाप सहित दूसरी बीमारियों से लम्बे समय से पीड़ित है, करीब 1 सप्ताह पहले अचानक जेल में गिरने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई जिसके चलते एक तेलगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक तेलगी के शरीर के अहम अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं इसीलिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उसकी सेहत की निगरानी कर रही है। तेलगी के वकील एमटी नानैया ने सोमवार को बताया, ‘‘ वह जीवित हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर है। उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित हैं।’’ उन्होंने बताया कि तेलगी को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

नानैया ने कहा, ‘‘ उन्हें थोड़ा और जल्दी भर्ती करवाया जाना चाहिए था। इसमें देरी हुई।’’ तेलगी को नवंबर 2001 में अजमेर से गिरफ्तार किया गया था। वह बीते 20 वर्षों से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। उसे एड्स समेत कई रोग हैं।

कई करोड़ रुपये के फर्जी स्टांप पेपर घोटाले में उसे 30 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह बेंगलुरु के पाराप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। उस पर 202 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X