Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं OBC नेता अल्पेश ठाकोर, पार्टी कर रही ड्रामा: BJP 

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:56 AM IST

नई दिल्ली,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को गुजरात में पिछड़ा वर्ग (OBC) नेता अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस में शामिल होने और बीजेपी के विरुद्ध घूस देने के आरोप को 'ड्रामा' बताया। अल्पेश ठाकोर के शामिल होने को बड़ी उपलब्धि बताने पर कांग्रेस को 'ड्रामेबाज पार्टी नंबर वन' करार देते हुए उन्होंने कहा कि ओबीसी नेता इससे पहले इस पार्टी के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल का बीजेपी पर पार्टी में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपये घूस देने का आरोप भी 'ड्रामे का एक भाग' है। 

गौरतलब है कि नरेंद्र पटेल पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के सहयोगी हैं जिन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी में उनके शामिल होने पर उन्हें एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी। प्रसाद ने कहा, ‘अतीत में कई फिल्में नंबर-वन के शीर्षक से बन चुकी हैं। जैसे जोड़ी नंबर वन, दोस्त नंबर वन, आंटी नंबर वन। मैं आज कांग्रेस को नया नाम 'ड्रामेबाज पार्टी नंबर वन' का देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा क्यों न कहूं? क्योंकि कांग्रेस एक बड़े नेता को शामिल करने का ड्रामा कर रही है जो पहले NSUI का सदस्य रहा है? उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मेहसाना पंचायत चुनाव भी लड़ा था और हारे भी थे। यहां तक कि उनके पिता भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में वह (ठाकोर) कांग्रेस से बाहर कब थे?’

उन्होंने 'होमवर्क नहीं करने के लिए' कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले मैंने कहा था कि राहुल गांधी अपना होमवर्क करके नहीं आते हैं लेकिन अब मुझे कहना पड़ रहा है कि उनके पटकथा लेखक भी होमवर्क नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो आज वह (राहुल) आज की इस उपलब्धि (ठाकोर की कांग्रेस में एंट्री) के ड्रामे से बच जाते।’ प्रसाद ने पूछा कि नरेंद्र पटेल ने क्यों सिर्फ 10 लाख रुपये दिखाए, जबकि उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा, ‘बाकी 90 लाख कहां हैं? कुछ तो छूट रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की नकदी संसद में दिखाई गई थी। यह कांग्रेस का इतिहास है।’

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस राज्य में 22 वर्षो से सत्ता से बाहर रहने की वजह से कुंठित हो गई है, इसलिए प्रासंगिक बने रहने के लिए 'इस तरह का हथकंडा' अपना रही है।

 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X