Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

यूपी: ‘धर्म की अफीम’ बयान पर हंगामा, बीजेपी ने अखिलेश से पूछा यह सवाल 

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:55 AM IST

लखनऊ,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवके उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘धर्म की अफीम’ साथ लेकर चलती है। इसके साथ ही पांडेय ने अखिलेश से उनका धर्म भी पूछा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को धर्म के मायने ही नहीं पता है, वरना जनता उनके राज में ‘कुशासन’ से त्रस्त न रहती और वह राजधर्म का पालन किए होते।

पांडेय ने सोमवार को कहा, ‘अखिलेश यादव को धर्म के मायने का पता ही नहीं है। यदि उन्हें रंचमात्र भी धर्म के मायने का पता होता तो वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राजधर्म का पालन अवश्य करते। फिर जनता कुशासन से त्रस्त न रहती, अपराधियों का संरक्षण न होता, प्रदेश भर में अवैध कब्जे न होते, किसान आत्महत्या न करता, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त हुए होते और प्रदेश की जनता खुशहाल होती।’ उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रधर्म पालन करने वाले लोग यदि भाजपा की पवित्र राजनीति को धर्म की अफीम साथ लेकर चलने की बात करते हैं तो ऐसे लोगों का जनता मखौल उड़ाती है। केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार समाज के सभी वर्गो, सभी क्षेत्रों का पूर्णता विकास करने में जुटी हुई है। हमारी सरकारें सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता करती है। सबका विकास करना और सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति ही भाजपा का धर्म है।’

डॉ. पांडेय ने कहा, ‘मैं अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि उनका क्या धर्म है? क्या सरकार में रहते मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करना, पिता को अपमानित करना, उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को, जिसने उन्हें सत्ता पर बिठाया, उसे दिग्भ्रमित करना, अपराधियों को संरक्षण देना, अवैध खनन करने वालों को बगल में बैठाना ही राजनीति है? अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि क्या स्वच्छ राजनीति करने के यही मानक हैं?’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने के बजाए हिंदुस्तान की संस्कृति-सभ्यता के प्रतीक धर्मस्थलों पर जाने का काम कर रही है। यही अखिलेश यादव और सपा को हजम नहीं हो रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि सपा की इसी प्रकार की राजनीति के चलते उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है और यदि वह अभी भी यही करते रहे तो उप्र की राजनीति से सपा का एकदम सफाया हो जाएगा।’



 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X