Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

RSP के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में किया शिव चालीसा का पाठ

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:55 AM IST

आगरा,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : ताजमहल पर विवादों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आगरा में स्थित यह खूबसूरत मध्ययुगीन इमारत उस समय विवादों के केंद्र में आ गई थी जब संगीत सोम ने ताजमहल को हिंदुओं पर जुल्म ढाने वाले ‘गद्दारों’ द्वारा निर्मित बताया था और इसको भारतीय संस्कृति पर 'धब्बा' कहा था। संगीत सोम के इस बयान के बाद विपक्ष ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया था। यही वजह है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि आगरा में स्थित ताजमहल भारत की विरासत का हिस्सा है। यही नहीं, वह 26 अक्टूबर को ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी समेत शहर में स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करने वाले हैं। अब नया विवाद ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने पर हो रहा है। 

योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से ठीक 3 दिन पहले राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी (RSP) के कार्यकर्ताओ ने ताजमहल के अंदर शिव चालीसा का पाठ किया। यही नहीं, उन्होंने इस पाठ का फेसबुक लाइव भी किया। इसी दौरान ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समूह बनाकर पाठ कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उनके मोबाइल फोन और कैमरे भी कब्जे में ले लिए। बाद में इन लोगो को कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि इससे पहले इनके मोबाइल फोन और कैमरे के सारे वीडियो और फोटो डिलीट करा दिए गए।

वहीं, मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनका और उनके साथियों का व्रत था जिसके लिए वह ताजमहल नहीं बल्कि ‘तेजोमहालय’ में भगवान शिव शंकर की पूजा करने आए थे। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों के साथ शिव चालीसा का पाठ कर रहे थे लेकिन ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। दीपक ने कहा कि अब इस देश मे पूजा पाठ पर रोक लगा दी गई है जो कि सही नहीं है।


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X