Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

शिवसेना ने पीएम मोदी के भाषण को क्यों बताया बोरिंग

Updated on Friday, August 16, 2024 12:01 PM IST

मुबंई। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक भाषण दिया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का ये सबसे लंबा भाषण है।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड, विकसित भारत 2047, मौजूदा सरकार के लक्ष्य समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। हालांकि,पीएम मोदी का भाषण शिवसेना को पसंद नहीं आई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण  को बोरिंग (उबाऊ) बताया है।

पीएम मोदी का भाषण उबाऊ था: सामना

सामना में लिखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनसे जुड़े लोग देश की आजादी को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिया गया उनका भाषण उबाऊ था। उन्होंने ऐसा भाषण दिया जो किसी चुनाव प्रचार रैली में दिया जाना चाहिए था।

हमारी आर्मी का हुआ अपमान :शिवसेना

सामना में कहा गया, पीएम ने कहा कि पहले दुश्मन हमारे देश में घुसकर हमें मार रहे थे। यह हमारी सेना और सुरक्षा बलों का अपमान है। पीएम मोदी को कारगिल युद्ध और उसके बाद हुए युद्ध का जिक्र करना चाहिए था।

पीएम मोदी ने मणिपुर घटना नहीं किया जिक्र: शिवसेना 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सराहना करते हुए संपादकीय में कहा गया, ''इंदिरा गांधी ने खालिस्तानी आतंकवादियों की परवाह किए बिना अमृतसर में टैंकों में मार्च किया और अंततः देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया।

मणिपुर संकट के बारे में एक शब्द भी उल्लेख नहीं करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना करते हुए संपादकीय में कहा गया है, मणिपुर में तीन साल से हिंसा भड़क रही है और मोदी ने मणिपुर के 'एम' का उच्चारण भी नहीं किया है।

मोदी सरकार के कामकाज पर शिवसेना ने उठाए सवाल

संपादकीय में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने को 'संयोग या दुर्घटना' बताया गया है। इसमें आगे कहा गया, मोदी के आने से पहले, देश ने उद्योग, विज्ञान, व्यापार और कृषि के क्षेत्र में बहुत प्रगति की। नेहरू ने मंदिर-मस्जिद विवाद में पड़े बिना आईआईटी जैसे संस्थान बनाए।

शिवसेना के मुखपत्र में आगे लिखा गया,पीएम मोदी और उनके भक्तों के हाथों में एक उन्नत और विकसित देश की बागडोर है, लेकिन उन्होंने पिछले दस वर्षों में देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया। पिछले 10 सालों में अदालतों और केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव बनाने और लोकतंत्र और विपक्षी दलों का गला घोंटने का काम किया गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X