Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अधिक से अधिक किताबें पढ़ने के लिए किताबघर की 40 लड़कियां हुईं पुरस्कृत

Updated on Tuesday, August 13, 2024 19:57 PM IST

चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी की किताबघर लाइब्रेरी में मंगलवार को हुए 'रीड बापूधाम कैंपेन' के औपचारिक समारोह के दौरान 40 लड़कियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सेक्टर-9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सेफाली परमार ने बेस्ट रीडर कसाफ़ को जहां साइकिल देकर पुरस्कृत किया वहीं अन्य लड़कियों को अपनी गर्मी की छुट्टियों में अधिक से अधिक किताबें पढ़ने के लिए स्टेशनरी चीजें पुरस्कार के रूप में दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल सिस्टर सेफाली परमार ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में कई बच्चे पढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें पढ़ने की सामग्री नहीं उपलब्ध होती है  या उनके पास समझने और फुर्सत में पढ़ने के लिए किताबें नहीं होती हैं। ऐसे में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल ने शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर एक लाइब्रेरी किताबघर के माध्यम से आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा दिया। इसमें उनके अंग्रेजी बोलने के स्किल्स को विकसित करने के साथ कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कॉलोनी की लक्षित लड़कियों की समग्र शिक्षा और समग्र विकास के लिए कई अन्य गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने और आलोचनात्मक सोच कौशल विकसित करने, अपनी रचनात्मकता को पोषित करने और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए इस सप्ताह किताबघर में कहानी लेखन, भाषण, कोलाज मेकिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, निबंध लेखन और गर्ल्स पार्लियामेंट जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X