Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मोदी ने कहा कठोर क़दम के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी

Updated on Monday, October 23, 2017 09:49 AM IST

अहमदाबाद,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे के बाद आज शाम दिल्ली रवाना हो गए. विपक्ष द्वारा आर्थिक नीतियों की आलोचना किये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर जोर दिया कि कठोर सुधारों के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा , हमने कड़े फैसले लिये हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे. गुजरात चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं किये जाने की आलोचना पर मोदी ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिये कुछ नहीं है, इसलिये वे चुनाव आयोग और मेरी गुजरात यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने आज घोघा में रो रो फेरी सर्विस के प्रथम चरण का उद्घाटन किया और इसके बाद फेरी से 100 दिव्यांग बच्चों के साथ दाहेज गए । प्रधानमंत्री ने वडोदरा में अनेक विकास कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन किया । प्रधानमंत्री की एक महीने में यह तीसरी गुजरात यात्रा है और यह ऐसे समय में हुई है जब चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं होने के कारण उसे कांग्रेस सहित विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रधानमंत्री ने घोघा, दाहेज और वडोदरा तीनों स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया ।

भाषण के अंत में PM मोदी ने नागरिकों, राज्य सरकारों, महानगर पालिकाओं से सरदार पटेल के जन्मदिवस (31 अक्टूबर) पर 'रन फॉर यूनिटी' आयोजित करने और उसमें शामिल होने की अपील की.
इन लोगों को चुनाव आयोग पर अंगुली उठाने का कोई हक नहीं है.
लोगों के पेट में दर्द है कि दिवाली में मैं वडोदरा क्यों आया हूं. मुझे तो कुछ कह नहीं सकते इसलिए चुनाव आयोग पर दबाव बना रहे हैं.
फेरी में PM मोदी के साथ दिव्यांग बच्चे भी मौजूद हैं।
जनसभा को संबोधित करने के बाद घोघा से दहेज तक रो-रो फेरी पर सफर कर रहे हैं PM मोदी।
गाड़ियों की संख्या कम होगी तो उनकी रफ्तार बढ़ेगी और इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा: PM मोदी
सौराष्ट्र् और गुजरात के बीच हर दिन करीब 12 हजार लोग यात्रा करते हैं। एक फेरी अपने साथ 500 से अधिक लोग और 100 के करीब कार और ट्रक लेकर जा सकती है: PM नरेंद्र मोदी
रो-रो फेरी सेवा से करोड़ो लोगों की जिंदगी आसान होगी और वे निकट आ जाएंगे: नरेंद्र मोदी
गुजरात का हजारों साल का समुद्र की यात्रा का इतिहास रहा है। फेरी सेवा से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा: PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट को गुजरातवासियों को किया समर्पित।
घोघा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं PM नरेंद्र मोदी।
PM मोदी ने घोघा में रो-रो फेरी सर्विस का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वडोदरा में ट्रांसपोर्ट, आवास और पानी की सप्लाई से जुड़े कई प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वह वडोदरा सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर और वाघोड़िया रिजनल वॉटर सप्लाई स्कीम को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पीएम ने ट्वीट के जरिए बताया कि वह गोघा में श्री भावनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रॉड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के सर्वोत्तम कैटल फीड फ्लांट का भी उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने कहा कि घोघा-दहेज फेरी से यात्रा की अवधि घटेगी साथ ही वाहनों का मूवमेंट भी तेज होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से गुजरात का विकास होगा।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज बेहद खास दिन है क्योंकि घोघा और दहेज के बीच पहले चरण का उद्घाटन होगा।

प्रधानमंत्री ने इस सर्विस से जुड़ा यह वीडियो भी ट्वीट किया था।

रो-रो फेरी सर्विस के उद्घाटन के पहले भावनगर के घोघा में PM मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

गुजरात के भावनगर पहुंचे PM मोदी। जल्द ही करेंगे अपने 'ड्रीम प्रॉजेक्ट' रो-रो फेरी सर्विस का उद्घाटन।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X