Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आज गुजरात दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस ने दिया हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी को खुला न्योता

Updated on Monday, October 23, 2017 09:42 AM IST

नई दिल्ली,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : ओबीसी नेता की पहचान रखने वाले अल्पेश ठाकोर की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पटेल कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को आने का खुला न्योता दिया है। राहुल गांधीनगर में कांग्रेस की ओर से आयोजित नवसर्जन गुजरात जनादेश रैली में हिस्सा लेंगे जिसमें ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे।

कांग्रेस के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए पटेल, मेवानी और ठाकोर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने हार्दिक और मेवानी को आमंत्रित किया है। सोलंकी ने कहा, राहुल गांधी आज अहमदाबाद आ रहे हैं। हमने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के हार्दिक पटेल और अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने हमें एक मांगपत्र दिया था और हम उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक हैं।

उन्होंने कहा, रैली से पहले राहुल जी उनके साथ एक बैठक करेंगे और सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उन्हें कांग्रेस का समर्थन करने के लिए आमंत्रित करेंगे। सोलंकी ने कहा, हमने रैली के बाद अलग से दलित नेता जिग्नेश मेवानी और अन्य लोगों को आमंत्रित किया है। राहुल जी उनसे मिलेंगे और उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी एकता मंच के नेता ठाकोर रैली में अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे।

गुजरात के अपने एक दिन के दौरे के दौरान राहुल राज्य के जनता दल यू के नेता छोटू वासवा से भी मुलाकात कर सकते हैं। ठाकोर ने कल दिल्ली में राहुल से मुलाकात की थी और बाद में उन्होंने घोषणा की थी कि वह जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। तकरीबन 22 साल से गुजरात में सत्ता से बाहर कांग्रेस हार्दिक पटेल, मेवानी और ठाकोर जैसे नेताओं को अपनी तरफ लाने की कोशिश कर रही है। इन नेताओं के पास अपने-अपने समुदायों में खासा जनाधार है।

जिग्नेश के अलावा हार्दिक पटेल भी आज शाम तक कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं हालांकि उनके करीबी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। रेशमा पटेल, वरुण, महेश और रवि पिछले दो दिनों में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शामिल तो नरेन्द्र पटेल भी हुए थे लेकिन उन्होंने पांच घंटे के अंदर ही दस लाख के नोट मीडिया के सामने रख कर भाजपा नेता पर आरोप लगा दिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X