Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस की अंतिम सूची में वीरभद्र के पुत्र का नाम शामिल

Updated on Monday, October 23, 2017 09:42 AM IST

शिमला,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : कांग्रेस ने रविवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी और तीसरी (अंतिम) सूची जारी की। नौ नवम्बर को होने वाले इन चुनावों के लिए जारी सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह का भी नाम शामिल है। उन्हें शिमला ग्रामीण से टिकट मिला है जहां से इस समय वीरभद्र विधायक हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने तीसरी एवं अंतिम सूची जारी की। इसमें सिर्फ वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर का नाम था। चंपा मंडी से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले दूसरी सूची में आठ उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया। इसमें अन्नी सुरक्षित सीट के लिए बंसीलाल की जगह पारस राम का नाम शामिल किया गया।सूची के मुताबिक, केवल सिंह पठानिया (शाहपुर), आशीष बुटैल (पालमपुर), हरिचंद शर्मा (मनाली), सुरेंद्र सिंह ठाकुर (कुल्लू), विवेक शर्मा (कुटलेहर), लखविंदर राणा (नालगढ़) और दीपक राठौर (थ्योग) प्रत्याशी होंगे।कांग्रेस के 59 उम्मीदवारों की पहली सूची 18 अक्टूबर को जारी की गई थी। हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सीट हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

चंपा ने शनिवार को मंडी सीट पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि राज्य इकाई ने इस सीट के लिए केवल उनका नाम भेजा है, इसलिए उन्हें पूरा यकीन है कि उन्हें टिकट मिलेगा। वह अभी आजाद उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर रही हैं। टिकट के औपचारिक ऐलान के बाद बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन करेंगी।

मंडी से भाजपा ने अनिल शर्मा को टिकट दिया है जिन्होंने हाल में वीरभद्र सिंह की सरकार में मंत्री पद और कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।

चंपा के पिता स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह मंडी जिले की दारांग सीट से प्रत्याशी हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी प्रत्याशियों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देना चाहती थी क्योंकि यह पार्टी के एक परिवार एक टिकट फार्मूले के खिलाफ है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X