Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कानून और स्वास्थ्य का लक्ष्य समाज की बेहतरी:डी.वाई चंद्रचूड़

Updated on Saturday, August 10, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़। भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई.चंद्रचूड़ ने कहा है कि कानून और स्वास्थ्य सेवाओं का एक ही लक्ष्य होता है। दोनों में हमें समाज की बेहतरी के लिए काम करना होता है। जिस प्रकार हम गवाह और सबूतों के आधार पर किसी भी मामले की सुनवाई करते हैं, इसी प्रकार डॉक्टर भी मरीज की जांच रिपोर्ट और उसके लक्षणों के आधार पर उसका इलाज करते हैं। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे। उन्होंने यहां पर 80 डॉक्टरों को मेडल देकर सम्मानित किया और 508 डॉक्टरों को डिग्री प्रदान की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि चंडीगढ़ एक अर्बन प्लानिंग का बेहतरीन हिस्सा है। यहां पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, सुखना लेक इसके एक अच्छे उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में वह अपने परिवार के साथ शिमला घूमने जा रहे थे। तभी उनकी बेटी प्रियंका को सांस लेने में तकलीफ हो गई थी। इसके बाद उसे इसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर उसका 6 हफ्ते तक इलाज चला। जिसके बाद वह ठीक होकर लौटी थी। डॉक्टर के पास आने वाले मरीज के साथ डॉक्टर को इसी प्रकार का रिश्ता बनाना चाहिए,जिससे कि मरीज को अपनी समस्या बताने में कोई परेशानी न हो। पीजीआई में पहुंचने से पहले उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक नेशनल कांफ्रेंस का उद्घाटन किया है। यह नेशनल कांफ्रेंस अदालत में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर रखी गई है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से जज यहां पर पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से न्यायपालिका को आम नागरिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा। तकनौलजी का इस्तेमाल न्याय सबके द्वार सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए। ई-कोर्ट का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए 7000 करोड़ रुपए का बजट भी दे दिया गया है। बुनियादी ढांचा बढ़ाया जाना जरूरी है। अदालतों में पेंडिंग केंसों का कारण है कि अदालतों में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। नए माध्यमों को अपनाना होगा। सुप्रीम कोर्ट में भी लोक अदालतों का आयोजन शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से पांच दिनों में एक हजार केसों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान जून माह में पहली बार 21 बैंचों ने काम किया है। जिसके चलते चार हजार केसों की सुनवाई की गई और 1170 केसों का निपटारा किया गया।
पीजीआई चंडीगढ़ के दीक्षांत समारोह में चिकित्सकों को दी डिग्रीयां
चीफ जस्टिस ने कहा कि देश की जनता को उनकी भाषा में शीघ व सरल न्याय मिले इसके लिए एआई की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की भाषा अंग्रेजी है। यहां हर राज्य के लोग आते हैं और हर राज्य के न्यायधीश यहां तक पहुंचते हैं। चंद्रचूड़ ने कहा कि एआई की मदद से सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1950 से लेकर वर्ष 2024 तक सुप्रीम कोर्ट ने कुल 37 हजार फैसले सुनाए हैं। अभी तक 36 हजार फैसलों को हिंदी में तो 22 हजार फैसलों को पंजाबी भाषा में ट्रांसलेट किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। भविष्य में अदालती कार्यप्रणाली को सुगम बनाने के लिए एआई का बेहतर ढंग से कैसे इस्तेमाल किया जाए, इस पर लगातार मंथन करते हुए आगे बढ़ा जा रहा है।
Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X