Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

गढ़वाल सभा के संसाधनों का दुरूपयोग रोकेंगे व बंट चुके समाज को फिर से एकजुट करेंगे:कुंदन लाल उनियाल

Updated on Sunday, July 21, 2024 20:26 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सबसे बड़ी संस्था गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के वर्ष 2024-2027 के लिए चुनाव 4 अगस्त को होने जा रहे हैं। इस बाबत उनियाल ग्रुप द्वारा सेक्टर 30 में बनाए गए चुनाव कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुंदन लाल उनियाल व ग्रुप के संरक्षक बीएस बिस्ट ने बताया कि यदि उनके ग्रुप को जीत हासिल होती है तो वे गढ़वाल सभा का कार्यकाल संविधान के अनुसार 3 वर्ष का सुनिश्चित करेंगे एवं गढ़‌वाल सभा के संविधान की अवमानना करने पर सभा के पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने का संविधान में प्रावधान करेंगे। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज गढ़वाल समाज कई हिस्सों में बंट चुका है जोकि बेहद अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि जीतने पर वे अपने पहले कि कार्यकाल की भांति समाज को एकजुट रखने की दिशा में काम करेंगे।
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जितने काम हुए, वर्तमान पदाधिकारियों ने उसपर पानी फेर दिया व सभी विकास कार्य ठप्प कर दिए। यहाँ तक कि गढ़वाल सभा में आखिरी बार रक्तदान शिविर भी उनके पिछले कार्यकाल में ही लगा था।
उन्होंने वर्षो से लंबित गढ़‌वाल सभा के प्रशासनिक मामलों को शीघ्रातिशीघ्र हल करवाने, गढ़वाल सभा के संसाधनों का दुरुपयोग रोकने, बिना भेदभाव के गढ़ समाज के जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए गढ़वाल भवन निःशुल्क उपलब्ध करवाने, प्राइवेट क्षेत्र में योग्य युवक युवतियों के रोजगार के लिए रोजगार शिविरों का आयोजन करने, हर दो महीने में महिलाओं और वरिष्ट सदस्यों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने, गढ़वाल क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के समक्ष समय-समय पर संवाद स्थापित करने, गढ़ समाज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने एवं प्रचार प्रसार के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारम्परिक मेलों का आयोजन करने एवं ट्राईसिटी में रह रहे गढ़ प्रवासियों की जनगणना करके डायरेक्टरी प्रकाशित करवाने कि वायदे किए। उन्होंने बताया कि जीत हासिल करने कि बाद समाज कि पाँचों जिलों में महिला प्रकोष्ठों का गठन किया जायेगा।
गढ़वाल सभा के चुनाव अधिकारियों के द्वारा उनियाल ग्रुप को चुनाव चिन्ह गाय माता आवंटित किया गया है। उनियाल ग्रुप की ओर से कुन्दनलाल उनियाल के अलावा धीरज राणा वरिष्ठ उपप्रधान, अनिल जोशी उपप्रधान, स्वरूप सिह नेगी महासचिव, मस्त राम नौटियाल सचिव, जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण वित्त सचिव, कुँवर सिह रावत निरीक्षक, सजंय जखमोला सांस्कृतिक सचिव, संजय उनियाल मालमंत्री, जगदीश रतूड़ी, गजेन्द्र नेगी, मनोज बुडाकोटि व प्रवीण रावत संगठन सचिव के लिए खड़े हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X