Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

युवाओं ने बस सर्विस की मांग को लेकर परिवहन विभाग के निदेशक को सौंपा ज्ञापन

Updated on Sunday, July 21, 2024 16:56 PM IST

चंडीगढ़। स्मॉल फ्लैट मलोया से अधिकतर लोग नौकरी करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 और फेस 2 आते हैं । वहीं भारी संख्या में रोजाना विद्यार्थी सेक्टर 29 के गवर्नमेंट स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने जाते हैं । साथ ही कॉलेज के छात्रों का भी यहां आना-जाना होता है । परंतु स्मॉल फ्लैट मलोया से कोई भी डायरेक्ट बस सेक्टर 29 और इंडस्ट्रियल एरिया नहीं आती है । बस सेवा के न होने से यहां के छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से बच्चों को समय पर स्कूल में पहुंचने के लिए घरों से जल्दी निकलना पड़ता है।
(SUBHEAD)
विशेष तौर पर इस रूट पर पड़ने वाले स्मॉल फ्लैट मलोया के छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें हो रही है, क्योंकि उन्हें सुबह सवेरे अपने अपने शिक्षण संस्थानों में पहुंचना पड़ता है जहां कि सीधा साधन न होने के कारण उन्हें अक्सर देर हो जाती है। इस विषय को लेकर बीते दिनों परिवहन विभाग चंडीगढ़ के निदेशक प्रद्युम्न सिंह से कार्यालय में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी और समाजसेवी राजिंदर हिंदुस्तानी की अगुवाई में युवा मिले व इस बस सेवा को आरंभ करवाने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए मांग उठाई। राजिंदर ने मांग पत्र में लिखा कि बस ना चलने के कारण सुबह सवेरे सफर करने वालों को अत्यंत परेशानियां होती है। यह रूट ऐसा है कि इस पर सभी विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बस की सेवा होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि साधन न होने के कारण प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो कि विद्यार्थियों को अत्यंत महंगा पड़ता है, इसके अलावा निजी वाहन चालकों की मनमानी के चलते कई बार देर भी हो जाती है। उन्होंने परिवहन विभाग चंडीगढ़ के निदेशक से मांग करते हुए कहा कि अगर बस सेवा जल्द शुरू हो जाए तो स्मॉल फ्लैट मलोया में रहने वाले सभी लोगों और छात्रों को राहत मिलेगी, इसके अलावा बुजुर्गों, महिला यात्रियों व अन्य सभी को भी इसका लाभ मिलेगा। इस पर परिवहन विभाग निदेशक चंडीगढ़ ने भी जल्द से जल्द बस सेवा आंरभ करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजिंदर हिंदुस्तानी, नन्हे मौर्य और पवन मिश्रा मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X