चंडीगढ़ । डीएवी कालेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ के परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत फलदार पौधों का पौधरोपण हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर हर्ष शर्मा (स्पेशल ओलंपिक भारत संगठन), प्रभुनाथ शाही ,संस्थापक,जय मधुसुदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन, रोहित कुमार (ग्लोबल यूथ फेडरेशन), तेजस्विनी शर्मा (राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित),प्रताप सिंह कौशल, ऋचा वर्मा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का आगाज़ कालेज की प्रधानाचार्या प्रो. रीटा जैन की अध्यक्षता में एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ हुआ। उसके पश्चात प्रभुनाथ शाही द्वारा ट्री एंबुलेंस सेवा का कालेज में शुभारंभ किया गया एवं सभी को औषधीय पौधे वितरित किये गये। एनएसएस प्रोग्राम अफसर प्रो. उदयभान सिंह, डा अंजलि शर्मा, डा नितेश गोयल एवं स्वयंसेवक रचित जैन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। डॉ रीटा जैन ने जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।