Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ मनाने संबंधी अयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत चलाया गया पौधारोपण अभियान

Updated on Monday, July 15, 2024 20:21 PM IST

चंडीगढ़ |  पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक  बनवारी लाल पुरोहित ने आज यहां पंजाब राजभवन में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर पौधारोपण किया।

समारोह के दौरान बोलते हुए पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान देश के माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को भी बढ़ावा देगा।

वृक्षारोपण के लिए मिट्टी जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर (जेकेएससी), चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा, विशेष रूप से बजरंग पोस्ट से लाई गई है, जो कारगिल युद्ध का आरंभस्थल था। यह वह स्थान था जहां मई 1999 में गश्त के दौरान जाट रेजिमेंट के कैप्टन सौरभ कालिया जी और उनके सैनिकों को पाक रेंजर्स ने बंदी बना लिया था और इस पोस्ट को वापस लेने के प्रयास में वे शहीद हो गए थे।

राज्यपाल ने हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया, जो न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करें बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान के बारे में जागरूकता भी पैदा करें।

(SUBHEAD)

यह वृक्षारोपण अभियान जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर, चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ मनाने हेतु आगामी दो सप्ताह में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था।

वृक्षारोपण का यह अभियान कार्यक्रमों की श्रृंखला से जुड़ा पहला अभियान है, जो यू.टी. चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर, जेकेएससी चंडीगढ़ के अध्यक्ष  विवेक चौहान और सचिव सिमरित काहलों ने आगामी पखवाड़े के दौरान जेकेएससी द्वारा की जाने वाली गतिविधियों संबंधी जानकारी दी और इस पहल का हिस्सा बनने के लिए राज्यपाल और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रो. रेणु विज, प्रो. शिवानी शर्मा,  दीपक बत्रा,  चेतन मित्तल,  देविंदर ठाकुर,  विजय वैष्णवी,  जय कुमार,  जसविंदर और  राकेश शर्मा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X