Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का दूसरा संस्करण 26 जुलाई से होगा शुरु

Updated on Monday, July 15, 2024 20:12 PM IST

चंडीगढ़ । यूटीसीए क्रिकेट एसोसिएशन  और चंडीगढ़ पुलिस ने युवाओं में क्रिकेट के प्रति जुनून और उन्हें ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए ‘एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2024’ के दूसरे संस्करण की घोषणा कर दी है। 26 जुलाई से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 288 टीमें जिसमें लड़कों की 256 और लड़कियों की 32 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है जिसकी अंतिम तारीख 22 जुलाई है। नगर प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित यूटी प्रशासन के सलाहाकर राजीव वर्मा और डीजीपी, चंडीगढ़ पुलिस सुरेन्द्र सिंह यादव की मौजूदगी में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे । इस टूर्नामेंट में 14 से 18 आयु वर्ग के चंडीगढ़ के ही प्लेयर्स ही भाग ले सकेंगें। आयोजक 3456 युवा प्रतिभाओं के भाग लेने को लेकर आश्वास्त है जिसके बाद यह कीर्तिमान एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स  में दर्ज किया जायेगा। टीमोें का पंजीकृण शहर से भी 16 पुलिस स्टेशन के माध्यम से किया जायेगा। टूर्नामेंट को चंडीगढ़ पुलिस के अलावा नगर निगम, समाजिक कल्याण विभाग, खेल विभाग और डीपीआई स्कूल्स का भी समर्थन प्राप्त है। इस संस्करण में अन्य प्रायोजकों में एलेंजर्स, टाईनोर, एचएलपी ग्रुप और मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। टूर्नामेंट के फाइनल और समापन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 

प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन पर और अधिक प्रकाश डालते हुए यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इस अनूठी पहल के अंतर्गत स्लम्स, कालोनियों और सेक्टरों में रहने वाले युवाओं को क्रिकेट प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यूटीसीए का सदैव प्रयास रहा है जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को तराशा जाये ताकि वे बीसीसीआई के टूर्नामेंट में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर सकें। टंडन ने बताया कि हर मैच पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूटीसीए की टीम में खेलने का मौका देगा । गत वर्ष 35 ऐसे प्लयेर्स को शार्टलिस्ट किया था जिसमें से सात को चंडीगढ़ की टीम में स्थान भी मिला था। उनके अनुसार यह प्रयास न केवल नशा मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगा बल्कि टीम की बैंच स्ट्रेंथ को भी मजबूती देगा। गत वर्ष कुल 204 टीमों ने भाग लिया था। 

उन्होंनें बताया कि इस टूर्नामेंट को वार्षिक आयोजन बनाया गया है और क्रिकेट से जोड़े रखने के लिये क्रिकेट वर्दी और किट भी प्रदान की जा रही है। पिछले संस्करण में भी भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को जूतों सहित पूरी क्रिकेट किट दी गई थी जिससे की टूर्नामेंट के बाद भी वे अपना अभ्यास जारी रख सकें। टूर्नामेंट के शहर भर में नौ स्थानों में टूर्नामेंट खेला जायेगा जिसमें पुलिस लाइंस,सेक्टर 26, जीएमएसएसएस -8, जीएचएस-19, जीएमएसएसएस - 23, जीएमएसएसएस -27, जीएमएसएसएस-35, जीएमएसएसएस-37, जीएमएसएसएस-32 और जीएमएसएसएस 40 शामिल हैं। टूर्नामेंट नाक आउट आधार पर खेला जायेगा। पूरे टूर्नामेंट के मैच यूटीसीए की वेबसाइट और एप में लाइव स्कोरिंग की जायेगी। देश के दिग्गज पूर्व टेस्ट प्लेयर्स कपिल देव, चेतन शर्मा और अशोक मल्होत्रा सहित अन्य नामी क्रिकेटर्स खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने चंडीगढ़ आएंगे। 

(SUBHEAD)

इस अवसर पर मौजूद चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि युवा समाज में खेल बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए चंडीगढ़़ पुलिस ने भी युवाओं को खेल कौशल का लाभ दिलवाने के लिये प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर में छोटी मोटी आपराधिक गतिविधियों को निश्चित रुप से अंकुश लगेगा। 

क्रिकेट की खेल भावना को बढ़ावा देने के लिये शहर के सभी बुद्धिजीवि वर्ग एग्जीबिशन मैचों के माध्यम से गली क्रिकेट टूर्नामेंट को भी मजबूती देंगें। इन एग्जीबिशन मैचों में पंजाब विधानसभा, हरियाणा विधानसभा, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जस्टिस, बार काउंसिल, चंडीगढ़ प्रशासन, प्रेस क्लब, टेगौर थियेटर आर्टिस्ट्स, पीजीआई, पीयू, आईएमए, आईआरएस अधिकारियों, पीएचडी चैंबर्स, सीआईआई, सीए, चंडीगढ़ पुलिस और यूटीसीए की टीमों के मैच वीकऐंड्स पर पंचकूला स्थित ताउ देवी लाल और मोहाली स्थित पीसीए में आयोजित किए जाएंगे। 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस, खेल, शिक्षा, सामाजिक कल्याण विभागों, नगर निगम के उच्च अधिकारियों सहित यूटीसीए सचिव देवेन्द्र शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य आलोक कृष्ण, रविन्द्र सिंह बिल्ला, हरि सिंह खुराना, डेनियल बैनर्जी, रुपेश कुमार सिंह, सुदीप रावत और प्रायोजक आरएस कंवर, करण शर्मा शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X