Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

एक महीने के अंदर तीसरी बार गुजरात दौरे पर मोदी

Updated on Sunday, October 22, 2017 09:48 AM IST

अहमदाबाद,21 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : गुजरात में आजकल काफी दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को जहां OBC नेता अल्पेश ठाकुर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया जो हार्दिक पटेल के दो करीबी सहयोगियों, रेशमा पटेल और वरुण पटेल बीजेपी के साथ हो गए। अब रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं जहां वह अपने ‘ड्रीम प्रॉजेक्ट’ की शुरुआत करने के साथ राज्य को कई तोहफे देंगे। यह गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा के पहले संभवत: उनका अंतिम दौरा है, और इसलिए इसकी अहमियत बढ़ जाती है।

प्रधानमंत्री रविवार को भावनगर जिले में घोघा और भरूच में दाहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की रोल ऑन, रोल ऑफ फेरी सर्विस के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। मोदी ने सोमवार को गांधीनगर की जनसभा में बोलते हुए इसे अपना ड्रीम प्रॉजेक्ट बताया था। फेरी सेवा के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 280 किलोमीटर घट जाएगी। दरअसल, घोघा और दाहेज के बीच सड़क मार्ग से दूरी 310 किलोमीटर है जिसमें 7 से 8 घंटे लगते हैं, जबकि फेरी सर्विस के शुरू होने के बाद यह दूरी घटकर सिर्फ 30 किलोमीटर रह जाएगी, जिसे महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

खास बात यह है कि PM घोघा में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद खुद फेरी पर सवार होकर घोघा से दाहेज तक की यात्रा करेंगे। मोदी ने 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए रो-रो प्रॉजेक्ट की आधारशिला रखी थी। पीएम मोदी ने इस प्रॉजेक्ट से जुड़ा एक वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। पीएम दाहेज से फिर वडोदरा के लिए रवाना होंगे जहां वह 1,140 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, तो कई का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह वडोदरा के नवलखी में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X