चंडीगढ़ । चंडीगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में सेक्टर 42 के ब्यंत पुस्तकालय के यूपीएससी के विद्यार्थियों द्धारा मौजूदा सांसद मनीष तिवारी से मिलकर उन्हें पुस्तकाल्य की समय सीमा बढ़ाने हेतु मांग पत्र सौंपा गया । उन्होंने अपनी मांग रखी की पुस्तकालय का समय सुबह 6 से लेकर शाम को 8 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक किया जाए । वही वर्तमान में समय सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक है।
ममता डोगरा ने सांसद तिवारी से गुजारिश की ये कॉलोनी के अच्छे पढ़े लिखे विधार्थी है और सुबह 6 बजे पुस्तकालय जाते है पर समय 8 बजे होने के चलते बाहर ही इंतजार करना पड़ता है । वही दूसरी और चंडीगढ़ के बाकी पुस्तकालय सुबह 6 बजे खुल जाते हैं ।
सांसद मनीष तिवारी ने बहुत ही गौर से विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इनका निवारण करने का आश्वासन दिया,साथ ही बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर अमनदीप, संदीप, अभिनीत,अरुण, विश्व,रोहित, विक्रम, विजय, अवनीश,परमिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।