बरवाला | आशाराम पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में ब्राह्मण समरसता यात्रा को सफल बनाने के लिए कस्बा बरवाला से अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शीतल शर्मा व भगवान श्री परशुराम महादल के महासचिव व समाज सेवी हरकेश शर्मा रामगढ़ के नेतृत्व में भारी संख्या में समुदाय के लोग भाग लेने के लिए बरवाला से रवाना हुए । उन्होंने ने बताया कि ब्राह्मण समरसता यात्रा संपूर्ण हरियाणा के बाईस जिलो के सभी ब्राह्मण एक मंच पर इकट्ठा होंगे।ब्राह्मण समरसता यात्रा हरियाणा में समस्त ब्राह्मण समाज में सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक उत्थान हेतु। ब्राह्मणों के सम्मानित घटक गौड़,सारस्वत,जंगम,घटक, भट्ट,जागिड़ धीमान,पांचाल,व्यास, जोगी, गोस्वामी, बैरागी,महा ब्राह्मण डकोट,त्यागी,भूमिहार, पूर्वाचली उपाध्याय आदि शामिल हुए सभी ब्राह्मणों अंशो के हित के लिए एक जुटता बनाना मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 250 गाड़ियों का काफिला अन्य जिलों से अंबाला छावनी में आशा राम पब्लिक स्कूल कुलदीप नगर में एकत्रित होंगे । क़रीब हर ब्राह्मण इस यात्रा के पवित्र उद्देश्य के लिये अपना पूरा तन मन से सहयोग कर रहा है और सभी ब्राह्मण सभाओं को जो निमंत्रण दिया गया सभी ब्राह्मण सभायें उपस्थित होगी। उन्होंने बताया कि जितने भी ठहराव जैसे अंबाला छावनी आसाराम पब्लिक स्कूल से यात्रा शुरू होकर शाहबाद,पिपली, नीलोखेड़ी, करनाल,ब्राह्मण धर्मशाला ,उचाना, तरावड़ी, बसताड़ा, कुटेल,ऊंचा सामना, घरौंडा, कोहड़,पानीपत,सम्भालखा सभी जगह भव्य स्वागत किया जाएगा गया। ज़िला सोनीपत के सँभालखा में रात्रि भोजन के साथ भव्य समापन होगा । डॉ सुशील कौशिश ने कहा कि हम सद्भावना पूर्वक ब्राह्मण समाज में आने वाले सभी वर्गों का सम्मान पूर्वक एकता का परिचय और हमारे ब्राह्मण समाज में अलग-अलग प्रकार के ब्राह्मण समाज हैं हमने सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ हैं सभी ब्राहण समाज में बहुत भारी उत्साह देखने को मिला ।सभी इस यात्रा की प्रशंसा व अपने आप को गौवान्वित महसूस कर रहे है । बरवाला के इस जत्थे में समाजसेवी सूर्यकांत गौतम, सुनील शर्मा, राज कुमार, संजीव कुमार पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र एवम अन्य सदस्य शामिल हुए।