Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पीएचडीसीसीआई ने किया रीजनल फूड प्रोसेसिंग मीट का आयोजन

Updated on Monday, July 15, 2024 18:54 PM IST

लुधियाना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि वर्तमान परिवेश में प्रॉसेस्ड फूड की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में उद्योगपतियों को चाहिए  कि वह फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में पूंजी निवेश करें केंद्र सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी।

रवनीत बिट्टू आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित रीजनल फूड प्रोसेसिंग मीट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग उद्योगों की स्थापना से जहां उद्यमियों को लाभ होगा वहीं किसानों की भी कई समस्याओं का समाधान होगा। रवनीत बिट्टू ने युवाओं से फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की अपील करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार व स्वरोज़गार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्यमियो की सुविधा के लिए विभाग की योजनाओं का सरलीकरण करने के लिए तैयार है।

(SUBHEAD)

केंद्रीय राज्य मंत्री ने पंजाब के उद्यमियों को वर्ल्ड फ़ूड इंडिया-2024 में भाग लेने के अपील करते हुए कहा कि पंजाब में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की योजनाओं को पहल के आधार पर लागू किया जाएगा।

इससे पहले पंजाब के विभिन्न जिलों से आये हुए उद्योगपतियो का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के चेयर आर. एस. सचदेवा ने कहा कि पंजाब में जालंधर व अमृतसर एयरपोर्ट के निकट फूड टेस्टिंग लैब खोलने की मांग करते हुए कहा कि इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग पंजाब की प्रधान सचिव आई.ए. एस. राखी गुप्ता भंडारी ने कहा कि पंजाब कृषि विभन्नताओ वाला प्रदेश है। यहां फूड प्रोसेसिंग की अपार संभावनाएं हैं। निकट भविष्य में इसे बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं।

(MOREPIC1) 

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक संजय कुमार सिंह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यमियों के सवालों का जवाब दिया। पीएचडीसीसीआई एग्रीबिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग कमेटी की निदेशक सुश्री मिली दुबे, उद्योगपति उपकार सिंह आहूजा, एन. एस बराड़, अशोक सेठी ने अपना अनुभव सांझा करते हुए सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब चेप्टर के को चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X