चंडीगढ़ । रयान इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ 49 बी के छात्रों ने पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर थीम एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्कूल परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। स्टूडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने साथी स्टूडेंट्स को जागरूकता पैदा करते हुए प्रति व्यक्ति एक वृक्ष अवश्य लगाने की अपील की, साथ ही उसकी देखरेख और संभाल की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प दिलाया। स्टूडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों में उत्साहपूर्वक पौधे भी वितरित किए।