चंडीगढ़ । एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के सहयोग से चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के गुलमोहर पार्क में स्वर्गीय चतुर्भुज सिंगला के जन्म जयंती के पावन अवसर पर नीम,मोरिंगा और हिबिसकस के पौधे लगाये गये। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट सतिंदर सिंह ने सभी से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधे लगाने और बचाने में पूर्ण रूप से भागीदारी का आग्रह किया।
(MOREPIC1)
फाउंडेशन के संस्थापक प्रभुनाथ शाही ने संस्था द्वारा चलाई गई ट्री एम्बुलेंस के बारे में सभी को अवगत कराया और उन्होंने बताया कि इसके सहयोग से अपने लगाये गये पौधों को शत प्रतिशत सफल बना रहे है । इस कार्यक्रम में शामिल सभी पर्यावरण प्रेमियों को औषधीय पौधे सप्रेम भेंट किए गए और उनका उपयोग बताया गया। इस अवसर पर हरियावल पंजाब चंडीगढ़ के सह संयोजक राजीव गुप्ता ने सभी सहभागियों का हृदय से धन्यवाद किया ।